सतना में 8 अन्य संदेहियों में भी नहीं निकला कोरोना वायरस का संक्रमण 

सतना में 8 अन्य संदेहियों में भी नहीं निकला कोरोना वायरस का संक्रमण 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-06 09:45 GMT
सतना में 8 अन्य संदेहियों में भी नहीं निकला कोरोना वायरस का संक्रमण 

डिजिंटल डेस्क सतना। जिला मुख्यालय समेत समूचे जिले में देशव्यापी लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने और हर हाल में सामाजिक दूरी बनाए रखने के सुखद परिणाम निरंतर सामने आ रहे हैं। नतीजा ये है कि हाल ही में यहां से जांच के लिए आईसीएमआर  लैब जबलपुर भेजे गए 8 अन्य संदेहियों के सेंपल में भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.एके अवधिया ने बताया कि 12 नए सेंपल 6 अप्रैल को जांच के लिए आईसीएमआर लैब भेजे जाएंगे। 
 अजमेर से लौटे 8 युवक  होम क्वारेंटाइन
जिला अस्पताल के  जिन 12 नए सेंपल को जांच के लिए प्रिजर्व किया गया है। उनमें से 8 युवक अजमेर से लौटे हैं। जबकि 2 स्थानीय हैं। इन्हीं में एक  निमाजमुद्दीन से  लौटा है।  एक चित्रकूट और 2 उचेहरा के रहने वाले हैं। ये  भी से बाहर से लौटे हैं। इनमें से उचेहरा सतना के 3 संदेहियों को जहां इन्फेक्शियस डिसीज कंट्रोल वार्ड में भर्ती किया गया, वहीं स्क्रीनिंग में संक्रमण के लक्षण नहीं मिलने पर अन्य को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। मगर, इन सभी के थ्रोट स्वाब के नमूने जांच के लिए प्रिजर्व किए गए हैं। 
14 दिन में कराए गए  37 लैब टेस्ट, सभी निगेटिव :————-
कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका पर 22 मार्च से 4 अप्रैल की स्थिति में जिले में  37 नमूनों के लैब टेस्ट कराए गए हैं। इनमें से सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन ने अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि विदेश यात्रा से लौटे 332 संदेहियों को ट्रेस किया जा चुका है। इनमें से अभी 88  होम क्वारेंटाइन हैं। जबकि 119 लोगों की होम क्वारेंटाइन अवधि पूरी हो चुकी है। विदेश,देश या फिर अन्य जिलों से यहां वापस नहीं लौटे 125 लोगों से दूरभाष पर सतत संपर्क है। सभी जहां भी हैं,होम क्वारेंटाइन हैं। प्रदेश या दूसरे जिलों से यहां आए 12 हजार 54 संदेही भी फिलहाल होम क्वारेंटाइन हैं। 

Tags:    

Similar News