देश नेहरू-गांधी और मनमोहन सिंह के पुण्य कामों पर चल रहा है- संजय राऊत 

देश नेहरू-गांधी और मनमोहन सिंह के पुण्य कामों पर चल रहा है- संजय राऊत 

Tejinder Singh
Update: 2021-05-30 11:59 GMT
देश नेहरू-गांधी और मनमोहन सिंह के पुण्य कामों पर चल रहा है- संजय राऊत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को लगातार सात सालों का कार्यकाल पूरा होने पर कटाक्ष किया है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में राऊत ने कहा कि अब भी देश पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 60 साल के कार्यकाल में किए गए पुण्य के कामों पर चल रहा है। कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के कार्यालय में देश में कई नई परियोजनाएं लगाई गई योजनाओं की शुरुआत हुई थी। मोदी सरकार के कार्यकाल में नया कुछ नहीं बना है। देश के लिए अभी भी काफी कुछ करना बाकी है। लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि मोदी देश को सही रास्ता दिखाएंगे। 

राऊत ने कहा कि केंद्र सरकार को देश में कोरोना संकट के बाद फैली अराजकता, महंगाई और बेरोजगारी पर आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की मांगें बहुत कम होती है। सभी लोगों को देश में उद्योगपति अंबानी, टाटा, बिरला और अडानी नहीं बनना है। लोग ठीक से रोजगार और रोजी-रोटी मिलने पर भी बहुत खुश होते हैं। एक सवाल के जवाब में राऊत ने कहा कि मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर नहीं लगे हैं। लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ सवाल उठाए थे उसका जवाब भी नहीं मिला। राऊत के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने पलटवार किया है। पाटील ने कहा कि राऊत आंख बंद करके शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहब ठाकरे के तस्वीर के सामने बैठे। वे बालासाहब से पूछे कि आपके विचार भी यही है क्या? बालासाहब ऊपर आसमान से उन्हें मुंह पर थप्पड़ मारेंगे। 

Tags:    

Similar News