विदर्भ से निकल गया चक्रवात, अब बारिश से मिलेगी राहत, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड

विदर्भ से निकल गया चक्रवात, अब बारिश से मिलेगी राहत, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-30 07:25 GMT
विदर्भ से निकल गया चक्रवात, अब बारिश से मिलेगी राहत, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ओमान की तरफ चक्रवात के निकल जाने से अब नागपुर समेत विदर्भ को बारिश से राहत मिलेगी। साइक्लोन (चक्रवात) के कारण बने कम दबाव के क्षेत्र से नागपुर समेत विदर्भ में हल्की बारिश का दौर जारी था। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून तो चला गया, लेकिन साइक्लोन के कारण कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही थी। अब साइक्लोन ओमान की ओर चला गया है। इससे नागपुर में बारिश की संभावना काफी कम हाे गई है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप भी खिलेगी। एक-दो दिन बाद आसमान साफ होकर अच्छी धूप खिल सकती है। ठंड बढ़ने को फिलहाल समय है।  अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक बढ़ सकता है।

दो फ्लाइट देरी से पहुंची
शारजाह व मुंबई से आनेवाली दो फ्लाइट नागपुर एयरपोर्ट पर देरी से पहुंची। शारजाह से आनेवाली एयर अरेबिया की फ्लाइट तड़के 3.45 बजे पहुंचनी थी, लेकिन 41 मिनट की देरी हुई। इसी तरह एयर इंडिया की मुंबई से सुबह 7.20 बजे आनेवाली फ्लाइट 31 मिनट देरी से आई। मौसम साफ हो रहा है। विजिबिलिटी ठीक होने के कारण अब अधिकतर फ्लाइट अपने समय पर उड़ान भर रही है।

‘रन फॉर यूनिटी’ 31 को
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर गुरुवार 31 अक्टूबर को  ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया है। जिलाधीश रवींद्र ठाकरे ने इस एकता दौड़ में बड़ी तादाद में युवाओं से शामिल होने का आह्वान किया। राष्ट्रीय एकात्मता आैर सामाजिक एकता का  संदेश देने के लिए हर साल सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाता है। 31 अक्टूबर को सुबह 8 बजे   अमरावती रोड स्थित संत  तुकड़ोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ  मैदान से दौड़ की शुरुआत होगी। जिले की युवक-युवतियों को सुबह 7.30 बजे विद्यापीठ मैदान पर पहुंचने का आह्वान क्रीड़ा उपसंचालक रेवतकर व जिला क्रीड़ा अधिकारी अविनाश पुंड ने किया।     

Tags:    

Similar News