झारखंड के डकैतों का गिरोह नागपुर में गिरफ्तार

झारखंड के डकैतों का गिरोह नागपुर में गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-05 14:21 GMT
झारखंड के डकैतों का गिरोह नागपुर में गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हुड़केश्वर पुलिस ने झारखंड के चार डकैतों को डकैती की योजना बनाते 4 जुलाई की रात मानेवाडा बेसा रोड पर गिरफ्तार किया। दो आरोपी भागने में सफल हो गए हैं। पकडे़ गए आरोपियों में मोहम्मद आजाद ( 25) , लालमाटी, साहेबगंज, झारखंड, समसुद दीन इस्लाम शेख (19), मो. इरशाद अंसारी(19) और गोविंदकुमार राम मंटुराम (23) महाराजपुर, नयाटोला, कल्याणी, डागबंगला झारखंड निवासी शामिल हैं। पकडे़ गए आरोपियों के झारखंड के किसी गिरोह से कड़ी जुड़ी होने की जानकारी है।

चार-पांच दिन पहले ही नागपुर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से ये लोग आए थे। नागपुर में किस जगह पर डकैती डालने वाले थे, इसकी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से गुप्ती, उस्तरा, नायलोन रस्सी, मिर्ची पाउडर, लोहे की आरी जब्त की गई है। सभी आरोपियों पर डकैती का मामला दर्ज किया गया है। हुडकेश्वर पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड मंगाने वाली है। नागपुर में यह किसके कहने पर आए हैं। इस दिशा में भी जांच जारी है।

आरोपी झारखंड में किस गैंग के लिए काम करते हैं। इसकी छानबीन की जा रही है। आरोपियों से 3-4 मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस उनका सीडीआर निकालने वाली है। हुड़केश्वर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में दो अलग - अलग दस्ते बनाए हैं। हुड़केश्वर के अलावा आस- पास की होटलों व लॉज में इनके ठहरने के बारे में पूछताछ भी जारी है।

Similar News