गणेश टेकड़ी मंदिर में लगा 1101 किलो के लड्डू का महाभोग

गणेश टेकड़ी मंदिर में लगा 1101 किलो के लड्डू का महाभोग

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-30 12:26 GMT
गणेश टेकड़ी मंदिर में लगा 1101 किलो के लड्डू का महाभोग

⁠⁠⁠⁠डिजिटल डेस्क, नागपुर।  उपराजधानी नागपुर के जाने माने गणेश टेकड़ी मंदिर में 1101 किलो के लड्‌डू का भोग लगाया गया। जो आकर्षण का केंद्र रहा। बुधवार को महालड्‌डू का प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं।

भास्कर समूह को मिला बप्पा का आशीर्वाद

नागपुर में सफलतम 15 वर्ष के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर की ओर से महाभोग का आयोजन किया गया। भास्कर समूह के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल, संचालक सुमित अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल और नेहा अग्रवाल ने गणेशजी का पूजन किया। आरती के बाद महालड्‌डू का महाभोग चढ़ाते ही मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा। 

जानी मानी हस्तियां थीं मौजूद

इस अवसर पर महापौर नंदा जिचकार, सांसद अजय संचेती, कृपाल तुमाने, MLA गिरीश व्यास, सुधाकर कोहले, डॉ. मिलिंद माने, विकास कुंभारे, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, उपमहापौर दीपराज पार्डीकर, मनपा सत्ता पक्ष नेता संदीप जोशी, मनपा आयुक्त अश्विन मुद्गल, पुलिस आयुक्त डॉ. व्यंकटेशम, संयुक्त पुलिस आयुक्त शिवाजी बोडखे, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी शरद जिचकार, संपादक मणिकांत सोनी, महाप्रबंधक सतीश रांका, वाइस प्रेसीडेंट एस. वेणुगोपाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Similar News