एनसीपी नेता जयंत पाटील का आरोप - वर्षा बंगले में चल रहा दल बदल का बाजार

एनसीपी नेता जयंत पाटील का आरोप - वर्षा बंगले में चल रहा दल बदल का बाजार

Tejinder Singh
Update: 2019-08-28 16:26 GMT
एनसीपी नेता जयंत पाटील का आरोप - वर्षा बंगले में चल रहा दल बदल का बाजार

डिजिटल डेस्क, पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील ने पंढरपुर में कहा कि जिन लोगों ने बैंक, सहकारी शक्कर कारखानों में घोटाले किए हैं, वहीं लोग जांच के डर से भाजपा-शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। पिछले दो महीनों से मुख्यमंत्री के वर्षा बंगले पर दल बदल का बाजार चल रहा है। मंगलवार रात शिवस्वराज्य यात्रा के बाद शिवतीर्थ पर हुई सभा में उन्होंने पार्टी छोड़कर जानेवाले नेता और विधायकों के नाम न लेते हुए कहा कि अध्यक्ष शरद पवार ने कार्यकर्ताओं को बड़ा किया हैं। अडचन के समय मदद की। पार्टी के सात बारह पर जिनके नाम हैं, वहीं छोड़कर भाग रहे हैं। उनमें से कुछ लोगों ने घोटाले किए हैं, तो कईयों ने किसानों के रूपए नहीं दिए हैं। इसलिए ईडी की जांच के डर से वे पार्टी छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री तो साम, दाम, दंड, भेद का इस्तमाल कर पार्टी बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं। 

गायक आनंद शिंदे का राजनीति में कदम

प्रसिध्द गायक आनंद शिंदे ने अब राजनीति में कदम रखा है। उन्हें महाराष्ट्र स्वाभिमान रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही वे सोलापुर से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक भी हैं। बता दें कि मंगलवार तड़के पुणे-सोलापुर महामार्ग पर शिंदे कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे। वे सोलापुर के लिए ही निकले हुए थे। फिल्हाल उनकी हालत ठीक है। बुधवार को शिंदे ने बताया कि अब तक फायदे के लिए कलाकरों का महज इस्तमाल किया जाता रहा है, लेकिन राजनीति में मौंका नहीं दिया जाता। लिहाजा उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी संभाली है।जिले में दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित हैं। शिंदे और उनके बेटे डॉ. उत्कर्ष शिंदे को शिवसेना के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आरपीआई तथा एमआईएम जैसी पार्टियां अपनी ओर खींचने की कोशिशों में लगी थी, आखिरकार राजनीति में आने के लिए शिंदे ने महाराष्ट्र स्वाभिमान रिपब्लिकन पार्टी का चयन किया। पार्टी का नेतृत्व फिलहाल मुंबई महानगरपालिका के पार्षद मनोज संसारे कर रहे है।   
 

Tags:    

Similar News