दांडेकर को मिलेगा किर्लोस्कर संगीत पुरस्कार

दांडेकर को मिलेगा किर्लोस्कर संगीत पुरस्कार

Tejinder Singh
Update: 2020-06-23 12:28 GMT
दांडेकर को मिलेगा किर्लोस्कर संगीत पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार की तरफ से साल 2019-20 का संगीताचार्य अण्णासाहब किर्लोस्कर संगीत रंगभूमि जीवन गौरव पुरस्कार मधुवंती दांडेकर को प्रदान किया जाएगा। जबकि साल 2018-19 का तमाशासम्राज्ञी विठाबाई नारायणगांवकर जीवन गौरव पुरस्कार गुलाबबाई संगमनेरकर को दिया जाएगा। मंगलवार को सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग ने शासनादेश के जरिए दोनों पुरस्कार की घोषणा की। संगीत रंगभूमि क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले वरिष्ठ नाटक कलाकार को अण्णासाहब किर्लोस्कर के नाम से पुस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार का स्वरूप 5 लाख रुपए, मानपत्र व मानचिन्ह है। वहीं तमाशा क्षेत्र में लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ कलाकार को तमाशासम्राज्ञी विठाबाई नारायणगांवकर जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार का स्वरूप 5 लाख रुपए, मानचिन्ह व मानपत्र है। 
 

Tags:    

Similar News