सीएम से मिलने जाएंगे अधिवक्ता

सिवनी सीएम से मिलने जाएंगे अधिवक्ता

Ankita Rai
Update: 2022-05-14 12:27 GMT
सीएम से मिलने जाएंगे अधिवक्ता

डिजिटल डेस्क, सिवनी।जिला न्यायालय को शहर से दूर सिमरिया गांव ले जाए जाने की चल रही कवायद को लेकर अधिवक्ता संघ सिवनी का एक प्रतिनिधिमण्डल जल्द भोपाल जाकर  मुख्यमंत्री से मिलेगा। उक्त प्रतिनिधिमण्डल विधायक दिनेश राय मुनमुन के साथ भोपाल जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलकर भी प्रतिनिधिमंडल को उचित समाधान नहीं मिलेगा तो संघ के कोषाध्यक्ष अजय बाबा पांडे द्वारा घोषणा की गई है कि उग्र आंदोलन किया जाएगा। अधिवक्ता आमरण अनशन और आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी जवाबदारी प्रदेश शासन की होगी।


 

Tags:    

Similar News