वडेट्टीवार-भुजबल को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग, राज्यपाल से मिला मराठा क्रांति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

वडेट्टीवार-भुजबल को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग, राज्यपाल से मिला मराठा क्रांति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

Tejinder Singh
Update: 2020-12-29 12:35 GMT
वडेट्टीवार-भुजबल को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग, राज्यपाल से मिला मराठा क्रांति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मराठा क्रांति ठोक मोर्चा ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण मंत्री छगन भुजबल और अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण मंत्री विजय वडेट्टीवार को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। मंगलवार को मराठा क्रांति मोर्चा और छावा संगठन के प्रतिनिधियों ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक नानासाहब पाटील ने कहा कि राज्य के मंत्री भुजबल और वडेट्टीवार लगातार अपने भाषणों के जरिए मराठा और ओबीसी समाज के बीच झगड़ा लगाने की प्रयास कर रहे हैं। इसलिए हमने दोनों मंत्रियों को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाने की मांग राज्यपाल से की है। इस पर राज्यपाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उचित सूचना दुंगा। 

पाटील ने कहा कि ओबीसी समाज मराठा आरक्षण के पक्ष में है। लेकिन दोनों मंत्री मराठा आरक्षण का विरोध कर दोनों समाज के बीच द्वेष पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए इन दोनों मंत्रियों को राज्यमंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए। पाटील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण पर रोक लगा दी है। इस रोक को हटाने के लिए राज्य सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है। इसलिए हमने राज्यपाल से कहा है कि वह सरकार को उचित कदम उठाने के निर्देश दें। क्योंकि मराठा आरक्षण पर रोक लगाए जाने से विद्यार्थियों का बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री के कानों तक मराठा समाज की मांगें नहीं पहुंच रही है। इसलिए उनका कान खुला करने के लिए हम लोगों ने राज्यपाल से मुलाकात की है।
 

Tags:    

Similar News