भाजपा नेता मोहित कंबोज को सुरक्षा देने 7 विधायकों एक सांसद ने सीएम-गृहमंत्री को लिखा पत्र

मांगी पुलिस सुरक्षा भाजपा नेता मोहित कंबोज को सुरक्षा देने 7 विधायकों एक सांसद ने सीएम-गृहमंत्री को लिखा पत्र

Tejinder Singh
Update: 2022-02-28 15:52 GMT
भाजपा नेता मोहित कंबोज को सुरक्षा देने 7 विधायकों एक सांसद ने सीएम-गृहमंत्री को लिखा पत्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा नेता मोहित कंबोज भारतीय ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस आयुक्त से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके बाद कंबोज की मांग का समर्थन करते हुए विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रविण दरेकर सहित भाजपा के 7 विधायकों और सांसद मनोज कोटक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील को पत्र लिखकर मोहित कंबोज को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। इससे पहले रविवार को कंबोज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुंबई पुलिस को मुझे सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। मैं पिछले पांच महीनों में कई बार इसकी मांग कर चुका हूं लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। कंबोज ने लिखा कि साल 2012 से मुझे सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन साल 2020 में इसे हटा लिया गया। पुलिस को इस पर विचार करना चाहिए। कंबोज ने लिखा कि अगर मुझे कुछ हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। कंबोज की मांग के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, विधायक प्रसाद लाड, अतुल भातखलकर, कैप्टन आर तमिल सेल्वन, राम सातपुते, मनीषा चौधरी, सचिन कल्याण शेट्टी के अलावा भाजपा सांसद मनोज कोटक ने भी मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर कंबोज को तुरंत सुरक्षा देने की मांग की है।

जान को खतरा 

दरेकर ने अपने पत्र में लिखा हो कि मोहित कंबोज भारतीय पिछले कुछ दिनों से सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयान दे रहे हैं इसलिए उनकी जान को खतरा है। साल 2020 में उन्हें दी गई सुरक्षा पुलिस ने हटा ली है। जिसके कंबोज और उनके परिवार की सुरक्षा खतरे में है। इसलिए पुलिस को तुरंत उनकी सुरक्षा के इंतजाम करने करने के निर्देश दिए जाएं। इसी तरह का पत्र दूसरे भाजपा नेताओं ने भी लिखा है।  

 

Tags:    

Similar News