डेंगू का कहर , 20 दिन में मिले 109 मरीज पॉजिटिव, निजी डाक्टरों से भी मांगी रिपोर्ट

डेंगू का कहर , 20 दिन में मिले 109 मरीज पॉजिटिव, निजी डाक्टरों से भी मांगी रिपोर्ट

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-21 06:40 GMT
डेंगू का कहर , 20 दिन में मिले 109 मरीज पॉजिटिव, निजी डाक्टरों से भी मांगी रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर में डेंगू के बुखार ने कहर मचाया हुआ है। अक्टूबर महीने में 109 पॉजिटिव मरीज मिलने से मनपा का स्वास्थ्य विभाग हड़बड़ा गया है। जनवरी से अभी तक शहर में 318 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। शहर में डेंगू की स्थिति का पता करने निजी डॉक्टरों से मनपा के स्वास्थ्य विभाग को आंकड़ों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। मरीजों की जानकारी छिपाने वाले निजी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने चेतावनी दी है। 

पिछले वर्ष जनवरी से सितंबर तक शहर में 185 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले थे। इस वर्ष सितंबर तक मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 209 पर पहुंच गया। अक्टूबर महीने में अभी तक 109 पॉजिटिव मरीज मिलने से जनवरी से अभी तक मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 318 हो गई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से मनपा का स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। नागपुर विभाग में मरीजों की संख्या 700 के पार पहुंचने की जानकारी मिली है। 

कर्मचारियों की कमी का रोना  

शहर में हर वर्ष डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग रोकथाम के नाम पर थोड़ी बहुत उपाय योजना से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष डेढ़ गुना मरीज पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू के मच्छरों को िनयंत्रित करने के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। कर्मचारियों की कमी रहने से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह पर्याप्त उपाय योजना करने में कमजोर पड़ रहा है। शहर के अनेक क्षेत्रों में कीटनाशक छिड़काव कर्मचारी नहीं पहुंचने की जानकारी मिली है।

गोधनी, बाबा फरीद नगर, बेसा, बेलतरोडी, हुड़केश्वर, वाड़ी आदि इलाकों में डेंगू सदृश्य मरीजों की संख्या सर्वाधिक हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने से अनेक मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। निजी अस्पतालों को डेंगू के मरीजों की जानकारी मनपा के स्वास्थ्य विभाग को देना अनिवार्य है। शहर में अनेक िनजी अस्पताल डेंगू के मरीजों की मनपा को जानकारी नहीं दे रहे हैं। मनपा स्वास्थ्य विभाग के पास जो आंकड़ा उपलब्ध है, उससे अधिक मरीज डेंगू के शिकार बताए जाते हैं। 
 

Tags:    

Similar News