हॉस्पिटल और पेशी से संक्रमित होकर लौट रहे बंदी - जिला जेल में जेलर के अलावा 49 बंदी पॉजिटिव मिल चुके

हॉस्पिटल और पेशी से संक्रमित होकर लौट रहे बंदी - जिला जेल में जेलर के अलावा 49 बंदी पॉजिटिव मिल चुके

Bhaskar Hindi
Update: 2020-09-21 10:07 GMT
हॉस्पिटल और पेशी से संक्रमित होकर लौट रहे बंदी - जिला जेल में जेलर के अलावा 49 बंदी पॉजिटिव मिल चुके

- खजरी स्थित हॉस्टल को अस्थाई जेल में कर रहे तब्दील
डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जि
ला जेल में कोरोना संक्रमित तेजी से पैर पसार रहा है। कोविड-19 की जद में आए जेलर की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं 49 बंदी कोरोना संक्रमित है। जेल प्रबंधन की माने तो अधिकांश संक्रमित हॉस्पिटल और पेशी से लौटने वाले है। वहीं नए बंदी भी कोरोना संक्रमित निकल रहे है।
जिले प्रबंधन के मुताबिक 49 संक्रमितों में से 38 बंदी अभी जिला अस्पताल में भर्ती है। 7 संक्रमित नेगेटिव होकर वापस जेल में लौट चुके है। इसके अलावा 4 बंदियों की रिहाई हो चुकी है। संक्रमितों की कांटेक्ट हिस्ट्री और नई आमद मिलाकर 140 बंदियों को जेल में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। जेल को कोरोना के संक्रमण से मुक्त करना है तो अस्थाई जेल बेहद जरुरी है। हालांकि प्रशासन द्वारा खजरी रोड स्थित आदिवासी हॉस्टल को अस्थाई जेल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
तीन बड़े बैरक में रखे जा रहे संदिग्ध बंदी-
जेल प्रबंधन द्वारा कोरोना संक्रमित बंदियों के कांटेक्ट में आने वाले 140 बंदियों को समय पर अलग कर दिया गया था। जेल के तीन बड़े बैरक को क्वारेंटाइन सेंटर में बदला गया है। समय रहते संदिग्ध और नई आमद को क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट करने से जेल के पुराने 550 बंदी कोरोना से बचे हुए है।
अस्थाई जेल 80 बंदियों को रखने की व्यवस्था-
जेल प्रबंधन के मुताबिक खजरी रोड स्थित पोस्ट मेट्रिक हॉस्टल को अस्थाई जेल में तब्दील किया जा रहा है। हॉस्टल मेें 50 से 80 बंदियों को रखने की व्यवस्था बनाई जा रही है। कलेक्टर और एसपी की मंजूरी मिलते ही इस अस्थाई जेल में नए बंदियों को रखना शुरू कर दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि अगले दो से तीन दिनों में अस्थाई जेल शुरू कर दी जाएगी।
अस्थाई जेल में यह होगी चुनौती-
- अस्थाई जेल की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस टीम की आवश्यकता होगी।
- अस्थाई जेल में संदिग्ध बंदियों को रखा जाएगा। ऐसी स्थिति में जेल स्टाफ को कोरोना वायरस से बचाना भी बड़ी चुनौती होगा।
- यहां संक्रमण के फैलाव को रोकने सेनेटाइज और सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके लिए नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
क्या कहते हैं अधिकारी-
जिला अस्पताल और पेशी से लौटने वाले बंदी कोरोना संक्रमित आए है। अभी तक 49 बंदी पॉजिटिव आ चुके है। अन्य बंदियों को संक्रमण से बचाने अस्थाई जेल की व्यवस्था बनाई जा रही है।
- यजुवेन्द्र वाघमारे, अधीक्षक, जिला जेल
 

Tags:    

Similar News