बच्चा गोद देने के लिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

बच्चा गोद देने के लिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2021-06-20 13:18 GMT
बच्चा गोद देने के लिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बच्चा गोद देने के लिए उसका फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले एक डॉक्टर को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे को लेकर गोंद देने वाले और गोंद लेने वाले परिवारों में विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के मुंबई के शिवाजी नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एक संतानहीन दंपति ने डॉक्टर की मदद से एक बच्चे को गोंद लिया था। बच्चा राजस्थान में पैदा हुआ था लेकिन डॉक्टर ने उसे मुंबई में पैदा हुआ दिखाकर फर्जी जन्मप्रमाण पत्र बना दिया था। जिस बच्चे को गोद दिया गया था उसकी उम्र दो साल है। दरअसल कुछ दिनों पहले बच्चा गोद देने वाले दंपति और इसे गोंद लेने वाले दंपति के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक परिवार  ने मामले की शिकायत पुलिस से की। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने कागजी कार्यवाही के बाद ही बच्चे को गोद लिया था। परिवार ने पुलिस को दस्तावेज दिखाए जिनमें बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र भी था। लेकिन पुलिस ने छानबीन में पाया कि जन्मप्रमाणपत्र फर्जी तरीके से बनाया गया है।

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी डॉक्टर ने बच्चा गोंद लेने वाले दंपति को बताया था कि बच्चा उसके अस्पताल में ही पैदा हुआ था। डॉक्टर के दावों पर भरोसा कर मुंबई में रहने वाले निसंतान दंपति ने बच्चा गोंद ले लिया। लेकिन दोनों परिवारों में विवाद के बाद मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंचा तो आरोपी डॉक्टर की पोल खुली। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी डॉक्टर को जमानत मिल गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

Tags:    

Similar News