डॉ विठ्ठल गायकवाड को मिला साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 

डॉ विठ्ठल गायकवाड को मिला साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-18 15:07 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साहित्य अकादमी ने कन्नड भाषा में डॉ विठ्ठलराव गायकवाड़ को उनकी पुस्तक ‘दलित साहित्यदा सौंदर्य प्रज्ञे’ (साहित्यिक समालोचना) के लिए साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार 2019 देने की घोषणा की है। यह पुस्तक शरण कुमार लिंबाले की मराठी समालोचना ‘दलित साहित्यचे सौंदर्यशास्त्र’ का कन्नड अनुवाद है। पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50 हजार रूपए की राशि पुरस्कृत अनुवादक को इसी साल आयोजित एक विशेष समारोह में अन्य पुरस्कार विजेताओं के साथ प्रदान किए जाएंगे।

मराठी समालोचना ‘दलित साहित्यचे सौंदर्यशास्त्र’ का है कन्नड अनुवाद

मंगलवार को साहित्य अकादमी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2019 (कन्नड़) के लिए इस पुस्तक का चयन त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए किया है। निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ आर पूर्णिमा, एस दिवाकर और डॉ अरविंद मलागत्ति का नाम शामिल है।
 

Tags:    

Similar News