तेज रफ्तार दोपहिया फिसलने से चालक की मृत्यु

वैनगंगा पुल के पास हादसा तेज रफ्तार दोपहिया फिसलने से चालक की मृत्यु

Tejinder Singh
Update: 2022-01-13 12:37 GMT
तेज रफ्तार दोपहिया फिसलने से चालक की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, भंडारा। तेज रफ्तार दोपहिया सड़क पर फिसल जाने से दोपहिया सवाल की मौत हो गई। घटना भंडारा–लाखनी राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक छह पर वैनगंगा के पुल के पास साईं मंदिर के पीछे वाले परिसर में मंगलवार 11 जनवरी की रात्रि 8 बजे घटी। इसे लेकर भंडारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक का नाम नागपुर के दुर्गा नगर निवासी सुकाई शरय्या पचकुल (40) बताया जा रहा है। सुकाई अपनी दोपहिया क्रमांक एमएच 49 बीई 2739 से कारधा से भंडारा की दिशा में जा रहा था। वैनगंगा नदी का बड़ा पुल पार करने पर उसका दोपहिया से नियंत्रण हट गया और वह जोर से सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर रूप से चोट आई। सिर से काफी रक्त बह गया। पैर की हडि्डयां टूट गई। उसकी उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी भंडारा शहर पुलिस थाने को दी गई। पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और एम्बुलेंस बुलाकर शव भंडारा जिला अस्पताल में लाया गया। वहां उसे मृत घोषित किया गया। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक छह पर लगभग एक घंटा जाम लगा रहा। यातायात विभाग तथा भंडारा पुलिस ने मिलकर यातायात सामान्य किया। 

Tags:    

Similar News