पुणे में डीएसके के निवेशक ने कर ली खुदकुशी, रिश्वत लेते ग्रामसेवक और पूर्व महिला सरपंच गिरफ्तार

पुणे में डीएसके के निवेशक ने कर ली खुदकुशी, रिश्वत लेते ग्रामसेवक और पूर्व महिला सरपंच गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2020-01-17 16:02 GMT
पुणे में डीएसके के निवेशक ने कर ली खुदकुशी, रिश्वत लेते ग्रामसेवक और पूर्व महिला सरपंच गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। निर्माण व्यवसायी डीएस कुलकर्णी की कंपनी में निवेश की गई राशि न मिलने से हताश एक निवेशक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। शुक्रवार घोरपड़ी इलाके की घटना है। पुलिस ने बताया कि तानाजी गणपत कोरके (60, भीमनगर, घोरपड़ी) नामक निवेशक ने खुदकुशी की है। घटना को लेकर मुंढवा पुलिस थाने में अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया गया है। काेरके रिक्शा चलाते थे। उन्होंने वर्ष 2014 को बचत किए हुए चार लाख रूपए डीएसके की एक कंपनी में निवेश किए थे। वर्ष 2017 को उन्हें ब्याज समेत राशि मिलनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कई बार कंपनी के कार्यालय के चक्कर काटे, लेकिन निवेश की हुई राशि नहीं मिली इससे वह काफी निराश थे। उन्हें चार बेटियां हैं। तीन बेटियों की शादी हुई हैं। चाैथी बेटी की शादी करनी थी, इसलिए रूपयों की आवश्यकता थी, रूपए ना मिलने के कारण घर में अक्सर विवाद होते थे। गुरूवार रात कोरके ने परिवार के साथ खाना खाया और सो गए। शुक्रवार सुबह जब परिवारवाले उठे तब उन्होंने उन्हें फांसी पर झूलते देखा। पुलिस को खबर की। जांच में कोरके द्वारा लिखी चिट्‌ठीी मिली, जिसमें निवेश की हुई राशि नहीं मिलने का जिक्र था। मौत के बाद मिलनेवाली बीमा राशि तथा अन्य रूपए छोटी बेटी को देने का भी जिक्र था।   

साढ़े सात हजार की रिश्वत लेते ग्रामसेवक, पूर्व महिला सरपंच गिरफ्तार

उधर विद्युत वस्तुओं के बिल के रूपए देने के लिए व्यवसायी से साढ़े सात हजार रूपयों की रिश्वत स्वीकारते हुए एंटी करप्शन ब्युरो ने ग्रामसेवक और पूर्व महिला सरपंच को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शुक्रवार को मावल जिले में की गई। एंटी करप्शन ब्युरो के मुताबिक ग्रामसेवक आनंदकुमार काशिनाथ होलकर (41) और पूर्व महिला सरपंच पुनम राजेंद्र सातकर (37) को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर वड़गांव मावल पुलिस थाने में भ्रष्टाचार प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता व्यवसायी ने मावल स्थित कान्हे ग्रामपंचायत को विद्युत वस्तूओं की आपूर्ति की हुई थी। शिकायत के अनुसार पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों को साढ़े सात हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। 
 

Tags:    

Similar News