टिक टॉक एप पर जीजा का वीडियो देख परिवार से मिली लड़की, तीन साल पहले छोड़ा था घर 

टिक टॉक एप पर जीजा का वीडियो देख परिवार से मिली लड़की, तीन साल पहले छोड़ा था घर 

Tejinder Singh
Update: 2019-02-25 16:17 GMT
टिक टॉक एप पर जीजा का वीडियो देख परिवार से मिली लड़की, तीन साल पहले छोड़ा था घर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टिकटॉक मोबाइल ऐप के चलते अपने परिवार को छोड़कर गई एक नाबालिग फिर अपने परिवार से मिल गई। दरअसल लड़की को अपने परिवार की चिंता रहती थी इसीलिए उसने अपने टिकटॉक एप पर अपने जीजा का वीडियो देखने के बाद फर्जी अकाउंट बनाकर उससे संपर्क किया और परिवार के बारे में पूछताछ करने लगी। इसके बाद जीजा ने पुलिस की मदद ली और जो लड़की को एक बार फिर परिवार से मिलाने में कामयाब रही लड़की की मां फरिजा शेख ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी नवंबर 2016 से लापता है। लड़की के बारे में जानकारी नहीं मिली तो आगे की जांच मानव तस्करी विरोधी पथक (एएचटीसी) को सौंप दी गई। इसी बीच लड़की के जीजा और बड़ी बहन ने टिकटॉक ऐप पर भोजपुरी गानों पर अभिनय करते हुए वीडियो अपलोड किए जिसे लड़की ने भी देखा।

एप से जीजा का नंबर किया हासिल

लड़की ने एप से अपने जीजा का नंबर हासिल किया। इसके बाद अभय शेट्टी नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उससे संपर्क किया। अक्सर चैटिंग के दौरान पत्नी और सास के बारे में पूछे जाने से लड़की के जीजा को शक हो गया। उसने पुलिस को बताया कि शायद उसकी साली ही चैट करती है। इसके बाद पुलिस ने चैट जारी रखने के साथ लड़की को संदेश देने को कहा कि उसकी सास की तबीयत बहुत खराब है। मां की बीमारी की बात सुनकर लड़की से रहा नहीं गया और उसने जीजा को वीडियो कॉल कर अपनी वास्तविकता बता दी। इसके बाद वह चरई इलाके में अपनी बहन से मिलने आई जहां से पुलिस ने उसे उसके परिवार वालों तक पहुंचा दिया। पूछताछ में लड़की ने दावा किया है कि किसी बात पर परिवार से नाराज होकर वह चली गई थी। इसके बाद कैटरिंग का काम करते हुए अलग-अलग जगहों पर रह रही थी उसे किसी से कोई शिकायत नहीं है। 

 

Similar News