करंट लगने से इवेंट मैनेजर की मौत, डीजे लगाते समय हुआ हादसा

करंट लगने से इवेंट मैनेजर की मौत, डीजे लगाते समय हुआ हादसा

Tejinder Singh
Update: 2019-10-28 16:43 GMT
करंट लगने से इवेंट मैनेजर की मौत, डीजे लगाते समय हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रेशिमबाग क्षेत्र में करंट लगने से एक इवेंट मैनेजर की मौत हो गई। मृतक का नाम पंकज दिगांबर सातपुते (35) त्रिमूर्तिनगर निवासी है। सूचना मिलने पर सक्‍करदरा पुलिस ने कला संगम कला सांस्कृतिक मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना "दिवाली पहाट वारा' कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारी के दौरान हुई। मनपा के बिजली मीटर से अवैध तरीके से बिजली का कनेक्शन लेने के समय यह घटना होने की चर्चा जोरों पर है। कार्यक्रम के लिए डीजे की व्यवस्था करने का काम पंकज कर रहा था। घटना सोमवार की सुबह करीब 8 बजे रेशिमबाग स्थित संत तुकाराम उद्यान में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कला संगम कला सांस्कृतिक मंडल की ओर से रेशिमबाग के संत तुकाराम उद्यान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने पुलिस विभाग और महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण विभाग व मनपा विभाग की कोई अनुमति नहीं ली थी। इस कार्यक्रम के इवेंट मैनेजमेंट का काम पंकज सातपुते को दिया गया था।

सोमवार की सुबह करीब 7 बजे के दौरान पंकज स्टेज पर डीजे की वायरिंग कर रहे थे। मंडल के पदाधिकारिश्यों ने डीजे लगाने व कार्यक्रम के लिए बिजली उपलब्ध करने के लिए महानगर पालिका के बिजली मीटर को ताला तोडकर बिजली का कनेक्शन ले रहे थे। डीजे के तार को जोडते समय पंकज को करंट लगा, वह काफी दूर फेंका गया। उसे बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती िकया गया, जहां प्राथमिक जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में प्रफुल्ल गुडधे पाटील की शिकायत पर सक्करदरा पुलिस ने कला संगम कला सांस्कृतिक मंडल के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही संबंधित विभागों की अनुमति नहीं लेने पर भी कार्रवाई की गई है। सक्करदरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News