बिल्डर डीएस कुलकर्णी की पुणे में करोड़ों की संपत्तियां, हुआ नया खुलासा

बिल्डर डीएस कुलकर्णी की पुणे में करोड़ों की संपत्तियां, हुआ नया खुलासा

Tejinder Singh
Update: 2019-07-08 16:59 GMT
बिल्डर डीएस कुलकर्णी की पुणे में करोड़ों की संपत्तियां, हुआ नया खुलासा

डिजिटल डेस्क, पुणे। निवेशकों के ससाथ करोड़ों रूपयों की धोखाधड़ी करने के मामले में बिल्डर डीएस कुलकर्णी येरवड़ा जेल में बंद हैं। हालांकि अलग अलग इलाकों में और 25 संपत्तियां होने की जानकारी लगी है, यह जानकारी पुलिस जांच में सामने आई। आर्थिक अपराध शाखा द्वारा उक्त संपत्तियों की सूची उपजिलाधिकारी के सामने पेश की गई है। आपको बता दें कि निवेशकों से कुल 2 हजार 43 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने के मामले में कुलकर्णी समेत उनकी पत्नी हेमंती, बेटा शिरीष, भतीजी सई वांजपे, दामाद केदार वांजपे, साली अनुराधा पुरंदरे, कंपनी के अधिकारी धनंजय पाचपोर की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

पुलिस ने इन सभी के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र भी दाखिल किया है। जिसमें 33 हजार निवेशकों की शिकायतें हैं। धोखाधड़ी के मामलों में इडी ने न्यायालय की अनुमति से कुलकर्णी से जांच की थी, जिसमें कुलकर्णी की विदेश और शहर में कई जगहाें पर संपत्ति होने की जानकारी सामने आई थी। आर्थिक अपराध विभाग की जांच में धायरी इलाके में 12 संपत्तियां, पिरंगुट, बाणेर, बावधन, बालेवाड़ी, किरकटवाड़ी इन इलाकों में भी संपत्तियों का खुलासा हुआ है। जिनकी कीमत दो सौ से तीन सौ करोड़ रूपए होने का अंदाजा है। अब इन नई संपत्तियों को बेचकर निवेशकों के रूपए लौटाना मुमकिन होगा ऐसा माना जा रहा है।  


 

Tags:    

Similar News