बाढ़ राहत कार्य में फडणवीस सरकार अव्वल, मुख्यमंत्री निधि में जमा हुए 20 करोड़, पाटील को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

बाढ़ राहत कार्य में फडणवीस सरकार अव्वल, मुख्यमंत्री निधि में जमा हुए 20 करोड़, पाटील को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Tejinder Singh
Update: 2019-08-16 14:29 GMT
बाढ़ राहत कार्य में फडणवीस सरकार अव्वल, मुख्यमंत्री निधि में जमा हुए 20 करोड़, पाटील को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार द्वारा सांगली-कोल्हापुर में बाढ़ राहत कार्यों की प्रशंसा करते हुए उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास और चिकित्सा शिक्षा मंत्री महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीफ की। ठाणे शहर में आयोजित “अभियान संस्था और उत्तर भारतीय परिवार” द्वारा स्त्री शक्ति सम्मान व कजरी महोत्सव में शामिल होने के लिए लखनऊ से आए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि जो सक्षम होता है, ईश्वर उसी की परीक्षा लेते हैं। मुझे ख़ुशी है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्य में सफल रहे हैं। दूसरे बाढ़ पीड़ित राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में काफी अच्छा काम हुआ है। बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद जुटा रहे अभियान समेत तमाम स्वयंसेवी संगठनों की तारीफ करते हुए सिंह ने कहा कि उम्मीद है कि जल्द से जल्द सांगली और कोल्हापुर में जनजीवन पटरी पर लौट आएगा। इस अवसर पर डॉ सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार कंचन श्रीवास्तव को उनके पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय कार्य के लिए “स्त्री शक्ति सम्मान” से नवाजा। काशीनाथ घाणेकर सभागृह में सम्पन्न इस कार्यक्रम में अभियान के संयोजक व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा विधायक संजय केलकर आदि मौजूद थे। इस मौके पर लोकगायक सुरेश शुक्ल व राधा मौर्या ने कजरी गीत पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

Tags:    

Similar News