फडणवीस बोले - महा विकास आघाडी ने संभाजी राजे के साथ किया विश्वासघात

आरोप फडणवीस बोले - महा विकास आघाडी ने संभाजी राजे के साथ किया विश्वासघात

Tejinder Singh
Update: 2022-05-27 13:59 GMT
फडणवीस बोले - महा विकास आघाडी ने संभाजी राजे के साथ किया विश्वासघात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाविकास आघाड़ी सरकार पर छत्रपति संभाजी राजे के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी ने संभाजी राजे के साथ धोखा किया है। एक सोची समझी रणनीति के तहत संभाजी राजे की फजीहत की गई है। फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार पहले से जानते थे कि करार के अनुसार इस बार शिवसेना राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिर भी पवार ने संभाजी राजे को अतिरिक्त वोट देने की घोषणा की थी। इसके बाद पवार ने यूटर्न ले लिया। पवार ने सारी जिम्मेदारी शिवसेना पर टाल दी। अब शिवसेना ने क्या किया? यह सबके सामने है। फडणवीस ने कहा कि मैंने भाजपा की ओर से संभाजी राजे को समर्थन देने का भरोसा दिलाया था। लेकिन उन्हें महाविकास आघाड़ी से समर्थन की उम्मीद थी। महाविकास आघाड़ी ने संभाजी राजे के साथ विश्वासघात किया है। इसलिए उन्होंने नाराज होकर चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। 

हमारे लिए खत्म हो चुका है यह मामलाः राऊत 

दूसरी ओर शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि हम संभाजी राजे के बयान पर अपने शब्द जोड़कर विवाद नहीं बढ़ाना चाहते। हमारे लिहाज से राज्यसभा की छठवीं सीट का मामला अब खत्म हो गया है। राऊत ने कहा कि शिवसेना संभाजी राजे को टिकट देने के लिए तैयार थी। लेकिन उन्होंने शिवसेना के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। आगामी समय में यदि संभाजी राजे को राज्यसभा, लोकसभा अथवा विधानसभा चुनाव लड़ना होगा तो उन्हें किसी न किस दल का सहारा लेना ही पड़ेगा। 
 

Tags:    

Similar News