शोभायात्रा के बहाने निकली राजनीतिक रंजिश, सरपंच के पति पर हमला

शोभायात्रा के बहाने निकली राजनीतिक रंजिश, सरपंच के पति पर हमला

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-12 13:44 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  कोराडी में राजनीतिक रंजिश गर्माने लगी है। देवी विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में यातायात जाम होने से एक परिवार के तीन भाइयों ने पिता की मदद से सरपंच के पति पर हमला बोल दिया।  गाली-गलौज कर उन्हें अपमानित किया। इससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। पीड़ित और आरोपी परिवार के बीच में पहले से ही राजनीतिक रंजिश है, जो की विसर्जन के दौरान खुलकर बाहर आई है। शुक्रवार को कोराड़ी थाने में आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ एट्रासिटी एक्ट समेत विविध धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार घायल शख्स बाबाराव पंडित (43) कोराड़ी स्थित विद्या नगर निवासी  है। बाबाराव की पत्नी कोराड़ी ग्राम पंचायत की सरपंच है। आरोपी रंजिश चव्हान,उसके भाई रणधीर चव्हान,अभिजीत चव्हान और उनके पिता बसंत चव्हान है। चव्हान परिवार की एक महिला भी ग्राम पंचायत की सदस्य है। दोनों परिवारों के बीच में गत कुछ वर्षो से राजनीतिक रंजिश जारी है। विधान सभा चुनाव से उनकी रंजिश का कोई लेना-देना नही है,लेकिन यह रंजिश बढ़ गई है। सरपंच का पति बाबाराव बस्ती के देवी उत्सव मंडल का पदाधिकारी है।

गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे गाजे-बाजे के साथ देवी को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकलने से मार्ग में चव्हान परिवार के घर के पास ही यातायात जाम हो गया,हालांकि बाबाराव मंडल के अध्यक्ष मोरेश्वर वराड़कर और बाकि पदाधिकारी गोपाल कलंबे,प्रकाश नाखले आदि के साथ मिलकर जाम से निजात पाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच जाम के दौरान ही चव्हान बंधु, रंजिश और रणधीर  जाने के लिए घर से अपनी कार लेकर निकले। जाम से फंसने से वह बाबाराव को जाति संबंधित गाली-गलौज करने से अपमानित करने लगे। पहले से राजनीतिक रंजिश ऊपर से यह नया विवाद इससे माहौल बिगड़ गया।चव्हान परिवार ने बाबाराव पर हमला बोल दिया। पत्थर मारकर बाबाराव को जख्मी किया। लाथ -घुसो से भी उसकी पिटाई की गई है। इससे बाबाराव की नाक भी बुरी तरह से घायल हो गई है। घटित प्रकरण से दो परिवारों के बीच बीच चल रही रंजिश से विसर्जन के दौरान तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच एट्रासिटी एक्ट समेत विविध धाराओ के तहत चव्हान परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

Tags:    

Similar News