किसान ने गटका जहर, कर ली खुदकुशी

कर्ज से था तंग किसान ने गटका जहर, कर ली खुदकुशी

Tejinder Singh
Update: 2021-12-10 11:54 GMT
किसान ने गटका जहर, कर ली खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। समीपस्थ ग्राम सुरली के एक 50 वर्षीय युवक विष प्राशन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वरूड़ पुलिस ने आकस्मिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति का नाम मोहन मनोहर बासकवरे (50) है। बुधवार की शाम मोहन बासकवरे ने अपने खेत में जहर गटक लिया था। जहर गटकने की बात सामने आते ही परिजनों ने उसे ग्रामीण अस्पताल में दाखल किया। लेकिन उसकी प्रकृति गंभीर होने से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन उपचार दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मोहन बासकवरे के पास डेढ़ एकड़ खेती है। अनेक वर्षों से हो रहे नुकसान और कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करने की चर्चा गांव में है। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Tags:    

Similar News