किसान आंदोलन को समर्थन देने किसान विधवाएं हुईं दिल्ली रवाना

किसान आंदोलन को समर्थन देने किसान विधवाएं हुईं दिल्ली रवाना

Tejinder Singh
Update: 2021-01-21 14:28 GMT
किसान आंदोलन को समर्थन देने किसान विधवाएं हुईं दिल्ली रवाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विदर्भ के किसानों की विधवाए गुरुवार को दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए यवतमाल के पांढरकवडा से दिल्ली रवाना हुई। विदर्भ जन आंदोलन समिति के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री किशोर तिवारी के नेतृत्व में किसान विधवाए और उनके परिजनों के इस जत्थे में 100 लोग शामिल हैं। तिवारी ने बताया कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए हम किसान विधवाओं के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के परिजनों की भी मांग है कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। यात्रा में शामिल रेखा गुलवडे ने बताया कि 14 साल पहले पति ने आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान किसी तरह अपने दो बच्चे की पढ़ाई पुरी कराई है। पर हमारी समस्याओं का समाधान आज भी नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली जाकर मोदी सरकार से मांग करेंगे कि किसानों को बचाने के लिए कृषि कानून रद्द करे। तिवारी ने कहा कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा। हम आंदोलनकारी किसानों के साथ रहेंगे। तिवार ने बताया कि विदर्भ के आत्महत्या ग्रस्त किसान परिवार दिल्ली में जाकर अपनी व्यथा बताएंगे।  

 

Tags:    

Similar News