अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-22 07:11 GMT
अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

 डिजिटल डेस्क, नागपुर । एक नराधम पिता ने अपनी ही बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर पिता-पुत्री के रिश्तों को कलंकित किया।  घटना वाडी क्षेत्र में हुई। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। वाड़ी क्षेत्र में वर्ष-2019 में जनवरी माह में एक नराधम पिता ने अपनी बेटी के साथ इसी तरह जबरन दुष्कर्म किया था। वाडी थाने में नये साल में दुष्कर्म का यह पहला मामला दर्ज हुआ है।

मिस्त्री है आरोपी 
पुलिस सूत्रों के अनुसार 15 वर्षीय बालिका से उसका ही पिता दुष्कर्म कर रहा था। घटना उजागर होने पर वाड़ी पुलिस ने आरोपी पिता को धरदबोचा। बताया जाता है कि  घटना के समय पीड़ित बालिका की मां घर में मौजूद नहीं थी। आरोपी को तीन बेटियां और एक बेटा है। वह मिस्त्री का काम करता है।  आरोपी अपने परिवार के साथ वाड़ी क्षेत्र में रहता है। उसने अपनी मंझली बेटी के साथ यह घिनौनी हरकत की है। घटना उजागर होने के बाद  बड़ी और छोटी बेटी को भी आरोपी डराने-धमकाने लगा था।

तीनों बेटियों और बेटे को दी जान से मारने की धमकी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी अन्य दोनों बेटियांे और बेटे को भी धमकाया कि, घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो उन्हें मार डालेगा। पिता ने जिस बेटी के साथ दुष्कर्म किया, उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी पिता की करतूत पीड़िता की मां घर लौटने पर उजागर हुई। पीडिता ने मां के साथ वाड़ी थाने में जाकर शिकायत की। वाड़ी के वरिष्ठ थानेदार पाठक ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया। अधिकारी देवीदास चोपड़े ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 2 (फ), 376, सहधारा 3, 4, 6, 8,10 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। प्रकरण की जांच पुलिस अधिकारी अविनाश जायभाए कर रहे हैं। 

 

Tags:    

Similar News