मुंबई में भी हो रहा ठंड का अहसास, रविवार रहा सबसे ठंडा दिन-अगले तीन दिनों तक रहेगा यही हाल

मौसम मुंबई में भी हो रहा ठंड का अहसास, रविवार रहा सबसे ठंडा दिन-अगले तीन दिनों तक रहेगा यही हाल

Tejinder Singh
Update: 2023-01-15 13:49 GMT
मुंबई में भी हो रहा ठंड का अहसास, रविवार रहा सबसे ठंडा दिन-अगले तीन दिनों तक रहेगा यही हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आमतौर पर मुंबई मेंठंड नहीं पड़ती। पर मकर संक्रांति के दिन यानी रविवार की सुबह मुंबईकरों को सबसे ज्यादा ठंड का एहसास हुआ क्योंकि पारा साल के सबसे कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई के पश्चिमी उपनगर में 13.8 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया। दिन में मुंबई का अधिकतम तापमान 27 जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इसके अलावा करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली इसके चलते भी लोगों को ठंड का एहसास ज्यादा हुआ। 

पिछले साल के इसी दिन के मुकाबले मुंबई का तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस कम कर्ज किया गया। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के आसपास 11 डिग्री सेल्सियस जबकि आसपास के ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के कुछ हिस्सों में पारा लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मुंबई में अगले दो दिनों तक इसी तरह की ठंड बरकरार रहेगी और उसके बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ सकती है।

दिल्ली सेखराब हुई मुंबई में हवा की गुणवत्ता

सिर्फ ठंड ही नहीं बढ़ी इसके साथ मुंबई की हवा की गुणवत्ता भी खराब हुई है और रविवार को मुंबई की हवा की गुणवत्ता का स्तर 322 के आसपास पहुंच गया। पर्यावरण के लिए कार्य करने वाली संस्था "सफर' के आंकड़े बताते हैं कि एक बार फिर मुंबई की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब हो गई है। दिल्ली में वायु की गुणवत्ता रविवार को 221 पर रही। आंकड़ों के मुताबिक मुंबई के माझगांव इलाके में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 361 पर पहुंच गया। इसके अलावा कुलाबा में 351, अंधेरी में 345, मालाड में 342, भांडुप में 307 वरली में 259 एक्यूआई दर्ज किया गया। मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण का मुद्दा विधानसभा में भी उठ चुका है जिसके बाद सरकार ने 14 जगहों पर वहा की गुणवत्ता की जांच करने की व्यवस्था करने का ऐलान किया है। 

 

Tags:    

Similar News