भिवंडी के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, 23 गोदाम और 6 झोपड़े जलकर खाक

भिवंडी के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, 23 गोदाम और 6 झोपड़े जलकर खाक

Tejinder Singh
Update: 2018-01-31 15:02 GMT
भिवंडी के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, 23 गोदाम और 6 झोपड़े जलकर खाक

डिजिटल डेस्क, नाशिक। भिवंडी के नागांव स्थित गायत्रीनगर क्षेत्र के सरदार कंपाउंड में कबाड़ गोदाम धूधू कर जल उठा। बुधवार सुबह गोदाम में भीषण आग लग गई। भीषण आग में 23 गोदाम और 6 झोपड़े जलकर खाक हो गए। हालांकि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल प्रभारी अधिकारी दत्ता सालवी के मुताबिक आग गोदाम में बीड़ी फेंकने से लगी। जो मजदूर द्वारा जलाईगई थी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। आग को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया। लेकिन प्लास्टिक, लोचन आदि भंगार के कारण आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। जिससे आसपास लोगों में भय का वातावरण निर्माण हुआ।


नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। परिणाम स्वरूप कोई जनहानि नहीं हुई। आग के रौद्ररूप धारण करने के बाद उल्हासनगर, कल्याण स्थित अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंच कर मशक्कत करने लगे। काफी मशक्कत के बाद शाम को आग पर काबू पाया जा सका। यहां बार-बार भंगार गोदाम, पावरलूम  कारखाना, दुकानों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। 


राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर उदासीनता के आरोप

लोगों का आरोप है कि आए दिन घटनाएं सामने आ रही है। लेकिन बजाय किसी ठोस कार्रवाई के राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। जिससे मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस घटना को गंंभीरता से लेते हुए  घटनास्थल पर मनपा उपायुक्त विनोद शिंगटे, सहायक आयुक्त बालाराम जाधव,रविंद्र गंगावणे, आपत्कालीन प्रमुख सुरेश गायकवाड, मंडल अधिकारी मदन शेलार, तलाठी एन.पी.तुगावे ने पहुंचकर निरीक्षण किया। मामला दर्ज कर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने पेश किया गया है। 

Similar News