कलयुगी माता : दुधमुंहे बेटे के रोने से परेशान मां ने नाले में डुबोकर ले ली जान

कलयुगी माता : दुधमुंहे बेटे के रोने से परेशान मां ने नाले में डुबोकर ले ली जान

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-12 13:04 GMT
कलयुगी माता : दुधमुंहे बेटे के रोने से परेशान मां ने नाले में डुबोकर ले ली जान

डिजिटल डेस्क,  मुंबई। एक कलयुगी मां ने अपने छह महीने के दुधमुंहे बेटे को नाले में डुबोकर मार डाला। कलयुगी माता अपने इस दुधमुहें बेटे के रोने से काफी परेशान हो गई थी, इसलिए उसने इस दरिंदगी भरी वारदात को अंजाम दिया। यह घटना घटना मुंबई से सटे भिवंडी इलाके की है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फेल गई। परिवार के लोग भी इस वारदात के बाद सदमे में हैं।

पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोप में 25 वर्षीय मां को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी महिला का नाम कल्पना गायकर (25) है। कल्पना अपने पती नीलेश और दो दो बेटों के साथ धापसीपाडा गांव में रहती थी। उसके छह महीने के बेटे ऋषभ का शव गांव के एक नाले में बुधवार को मिला था।

मां से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने किया खुलासा
जानकारी के अनुसार शुरूआत में पुलिस ने इसे दुर्घटना में मौत का मामला मानकर एडीआर दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि ऋषभ की मौत डूबने के चलते हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में कुछ और लोगों से छानबीन शुरू की जिसके बाद उसका शक बढ़ गया। इसके बाद ऋषभ की मां कल्पना  को बुलाकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

बच्चे के कारण चिढ़चिढ़ी हो गई थी आरोपी मां
कल्पना ने पुलिस को बताया कि ऋषभ अक्सर बीमार रहता था, इसलिए वह लगातार रोता रहता था। इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद से ही उसकी भी तबीयत लगातार खराब हो रही थी, इसलिए वह चिढ़चिढ़ी हो गई थी। वारदात के दिन भी ऋषभ का रोना जारी रहा तो वह बच्चे को अपने साथ ले गई और गुस्से में नाले में डुबाकर उसकी हत्या कर दी। कल्पना के कबूलनामें के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Similar News