पुणे : गैस लीक होने के कारण घर में लगी आग, मां- बेटा बुरी तरह झुलसे

पुणे : गैस लीक होने के कारण घर में लगी आग, मां- बेटा बुरी तरह झुलसे

Tejinder Singh
Update: 2019-04-30 16:10 GMT
पुणे : गैस लीक होने के कारण घर में लगी आग, मां- बेटा बुरी तरह झुलसे

डिजिटल डेस्क, पुणे। गैस सिलेंडर लीक होने के कारण घर में आग लग गई। हादसे में मां और बेटे दोनो बुरी तरह झुलस गए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गुरूवार पेठ इलाके में घटी। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में अनुपमा किशोर जोशी, उम्र 55 साल और उनका बेटा हिमांशु किशोर जोशी, उम्र 30 साल झुलस गए हैं। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। जोशी परिवार अहुरा सोसायटी की तीसरी मंजिल में रहता है। मंगलवार सुबह अनुपमा किचन में खाना बना रही थीं। उस समय सिलेंडर का गैस खत्म हो गया था। दूसरा सिलेंडर लगाने के लिए उन्होंने हिमांशु को बुलाया। हिमांशु नया सिलेंडर लगा रहा था। जैसे ही सिलेंडर का नॉब खोला। उससे गैस का रिसाव होने लगा। दोनों कुछ करते इतने में आग लग गई और दोनों झुलस गए। पड़ोसियों ने तत्काल दमकल विभाग को खबर दी। खबर मिलते ही दमकल विभाग के जवान घटनास्थल पहुंच गए और उन्होंने कुछ ही मिनटाें में आग बुझाई। पड़ोसियों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

Tags:    

Similar News