तीन महिलाओं समेत पांच ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

तीन महिलाओं समेत पांच ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

Tejinder Singh
Update: 2019-12-31 15:37 GMT
तीन महिलाओं समेत पांच ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। नववर्ष की पूर्व संध्या पर गड़चिरोली जिले में विभिन्न नक्सल आंदोलन से जुड़े पांच खूंखार नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करनेवाले नक्सलियों में 2 पुरुष तथा तीन महिला नक्सली शामिल हैं। इन सभी पर सरकार ने कुल 27 लाख रुपए का ईनाम रखा था।  यह जानकारी मंगलवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जिला पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवडे ने दी। आत्मसमर्पित नक्सलियों में प्लॉटून क्रमांक 3 का उपकमांडर अजय उर्फ मनेसिंह फागुराम कुलयामी, प्लॉटून क्रमांक 3 की सदस्य राजे उर्फ गंगा उर्फ शशिकला सोमजी तुलावी, प्लॉटून क्रमांक 15 की सदस्य सपना उर्फ रुखमा दोनु वड्डे, कंपनी क्रमांक 10 की सदस्य  गुन्नी उर्फ बेहरी उर्फ वसंती मनकेर मड़ावी और कंपनी क्रमांक 10 का सदस्य सुनील उर्फ फूलसिंह सुजान होली शामिल हैं। 

वर्ष 2019 में 1.80 करोड़ के ईनाम 34 नक्सलियों ने त्यागे हथियार 

जिला पुलिस अधीक्षक बलकवड़े ने बताया कि गड़चिरोली जिला पुलिस दल की नक्सल विरोधी मुहिम के कारण वर्ष 2019 में कुल 34 नक्सली जिला पुलिस दल के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इन नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 80 लाख रुपए का ईनाम था। आत्मसमर्पितों में 3 डीवीसी, 2 दलम कमांडर, 2 दलम उपकमांडर, 26 सदस्य और 1 जनमिलिशिया शामिल हैं।  इसी के साथ वर्ष 2005 से अब तक आत्मसर्पण करनेवाले नक्सलियों की कुल संख्या 638  तक पहुंच चुकी है। 


 

Tags:    

Similar News