नागपुर में बना दुनिया का पहला ‘लिक्विड डिस्पोजल बिन’

नागपुर में बना दुनिया का पहला ‘लिक्विड डिस्पोजल बिन’

Tejinder Singh
Update: 2019-01-14 11:26 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्वच्छता अभियान से संबंधित अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कुछ युवाओं ने इसी क्रम में ‘ईजी स्पिट’ नामक पाउच का आविष्कार किया था, जो खासकर पाउच और गुटखा खाने वालों के लिए बनाया गया है। गुटखा खाकर यहां-वहां थूकने से गंदगी फैलती है, इसे ध्यान में रखते हुए रितु मल्होत्रा, प्रतीक हरडे और प्रतीक मल्होत्रा ने ‘लिक्विड वेस्ट’ को डिस्पोज करने के लिए लिक्विड बिन की कल्पना साकार की है। इससे ऑर्गेनिक वेस्ट होने से तो बच ही सकता है, साथ ही वॉमेट से होने वाली गंदगी भी कम होगी। पानी भी वेस्ट होने से बचेगा। इसका घर में भी उपयोग किया जा सकता है।

वॉमेट बैग में मेक्रोमॉलिकुल पल्प होता है, जो लिक्विड वेस्ट को मॉलिकुल फाॅर्म में कन्वर्ट करता है। ये एन्वायरमेंट फ्रेंडली कन्टेन्ट है,साथ ही इसके कारण बदबू भी नहीं फैलती और हाईजेनिक भी है। लिक्विड बिन की कीमत भी मात्र 10 रुपए है और इसे 4-5 बार यूज किया जा सकता है।

प्रेग्नेंट वुमन्स के लिए फायदेमंद
प्रेग्नेंट वुमन्स के लिए वॉमेट बैग बढ़िया ऑप्शन है। इससे गंदगी भी नहीं फैलती। ज्यादातर देखा जाता है कि फ्लाइट या बस में लोगों को वॉमिटिंग होती है, उस समय भी वॉमेट बैग यूज किया जा सकता है। वॉमेट करने के 10 सेकंड बाद ही यह बैग लिक्विड को ऑब्जर्व कर लेगा। साथ ही इसमें से बदबू भी नहीं आएगी। वॉमेट करने वाले व्यक्ति के आसपास बैठे लोग इसकी गंध से परेशान हो जाते हैं, पर इस बैग में बढ़िया फ्रेंगरेंस आती है। जिससे आसपास बैठे लोगों को खुशबू आएगी। टाइम के साथ अन्य संसाधनों की भी बचत होगी। वॉमेट करने के बाद बहुत सारा पानी धाेने में यूज किया जाता है, इससे पानी की भी बचत की जा सकती है।

वॉमेट बैग चाय, कॉफी, सूप, करी को भी डिस्पोज करने का काम करती है। इसलिए होटल, रेस्टॉरेंट के लिए भी यह उपयोगी है। वॉमेट बैग डेंजर जर्म्स को हवा में फैलने से रोकेगा। यानि बीमारियों का भी खतरा नहीं है। सर्विस इंडस्ट्री में बदबू की जगह कोई बैठना नहीं पसंद करता है, इसलिए इनके लिए वॉमेट बैग बहुत ही लाभदायक है। होटल वगैरह में देखा जाता है कि लिक्विड वेस्ट को नाली में बहा दिया है, जिससे सीवेज ब्लॉक होने का खतरा होता है। अगर उन्हें इन बैग्स में डिस्पोज किया जाए तो इन परेशानियों से भी बचा जा सकता है।

वॉमेट बैग टाइम, मनी, हाईजीन सभी दृष्टि से बहुत ही लाभदायक है। इन्हें घर में यूज किया जा सकता है। घर में जो भी लिक्विड वेस्ट होता है, उसे इस बिन में डालकर डिस्पोज किया जा सकता है। साथ ही गमले की खाद बनाने में भी यह उपयोगी है।
 

Similar News