पौधारोपण से जुड़े कार्यक्रमों के लिए विधायक निधि से खर्च होंगे 25 लाख रुपए

पौधारोपण से जुड़े कार्यक्रमों के लिए विधायक निधि से खर्च होंगे 25 लाख रुपए

Tejinder Singh
Update: 2018-04-20 12:33 GMT
पौधारोपण से जुड़े कार्यक्रमों के लिए विधायक निधि से खर्च होंगे 25 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में अब विधायक निधि के माध्यम से पौधारोपण से जुड़े कार्यक्रमों के लिए 25 लाख रुपए तक की राशि खर्च की जा सकेगी। विधायक निधि का इस्तेमाल पौधारोपण दिंडी यात्रा, पौधारोपण के प्रचार व प्रसार अभियान के लिए की जा सकती है। महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य विधायक निधि से साल भर में 25 लाख रुपए वन महोत्सव के कार्यक्रम के लिए खर्च करने की सिफारिश कर सकेंगे। 

नियोजन विभाग ने किया आदेश जारी 
शुक्रवार को प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके अनुसार विधायकों को अभी तक इस काम के लिए 5 लाख रुपए तक खर्च करने की अनुमति थी। लेकिन राज्य सरकार ने प्रदेश में पर्यावरण संवर्धन के लिए 50 करोड़ पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा है। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत साल 2018-19 और साल 2019-20 में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

विधायकों को निधि खर्च करने की मंजूरी 
सरकार ने इस अभियान के तहत पौधारोपण से जुड़े कार्यक्रमों के लिए विधायकों को निधि खर्च करने की मंजूरी दी है। प्रदेश में साल 2017 में 4 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इस साल 2018 में जून और जुलाई महीने के बीच 13 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद साल 2019 में 33 करोड़ पौधे लगाने की योजना है। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं। जबकि विधान परिषद में सदस्यों की संख्या 78 हैं। 

Similar News