प्रचार-प्रसार के लिए विदेशों में नियुक्त हुए समन्वयक, नागपुर के अमित वाईकर थाईलैंड में नियुक्त 

मराठी भाषा प्रचार-प्रसार के लिए विदेशों में नियुक्त हुए समन्वयक, नागपुर के अमित वाईकर थाईलैंड में नियुक्त 

Tejinder Singh
Update: 2022-06-17 13:52 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मराठी भाषा के संरक्षण व संवर्धन के लिए राज्य सरकार के मराठी भाषा विभाग की तरफ से दुनिया के कई देशों के लिए समन्वयक व उप समन्वयक की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा गठित ‘अंतर्राष्ट्रीय मराठी मंच’ के कामकाज के लिए की गई है। राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि विदेशों में अपना स्थाई ठिकाना बनाने वाले मराठी भाषी वहां मराठी भाषा को लेकर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। ऐसे लोगों को सरकार की तरफ से प्रोत्साहित करने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय मराठी मंच’ का गठन किया गया है। अब विदेशों में मराठी भाषा के लिए कार्य करने वालों को बतौर समन्वयक व उप समन्वयक नियुक्त करने का फैसला लिया है। जिन लोगों को समन्वयक नियुक्त किया गया है उसमें नागपुर के मूल निवासी अमित वाईकर भी शामिल हैं। वाईकर थाईलैंड के लिए उप समन्वयक बनाए गए हैं। इसके अलावा अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जपान, केनिया, न्यूजीलैंड, चीन, सिंगापुर, जर्मनी, हॉंगकॉंग, यूनाईटेड किंगडम, दुबई व सौदी अरब के लिए समन्वयक व उप समन्वयकों का नियुक्ति की गई है।  

 

Tags:    

Similar News