सातवीं बार मोपलवार को मिला मुंबई-नागपुर समृद्धिमार्ग के नाम पर एक्सटेंशन 

विस्तार सातवीं बार मोपलवार को मिला मुंबई-नागपुर समृद्धिमार्ग के नाम पर एक्सटेंशन 

Tejinder Singh
Update: 2022-02-28 15:25 GMT
सातवीं बार मोपलवार को मिला मुंबई-नागपुर समृद्धिमार्ग के नाम पर एक्सटेंशन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) के उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक राधेश्याम मोपलवार महाविकास आघाड़ी सरकार की मेहरबानी कायम है। सरकार ने एमएसआरडीसी के उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक मोपलवार को रिकॉर्ड सातवीं बार सेवा विस्तार दिया है। सरकार ने मोपलवार को अगले छह महीने यानी 31 अगस्त 2022 तक सेवा विस्तार देने के लिए मंजूरी दी है। सोमवार को राज्य सरकार के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। सरकार ने कहा है कि एमएसआरडीसी की नागपुर-मुंबई हिंदूहृदयसम्राट बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग परियोजना के पहले चरण नागपुर से शिर्डी तक के महामार्ग को परिवहन के लिए जल्द ही खोल दिया जाएगा। इस महामार्ग पर परिवहन सुरक्षा का काम अंतिम चरण में है। इसलिए परियोजना को पूरा करने की दृष्टि से मोपलवार की करार पद्दति पर नियुक्ति छह महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले सरकार ने मोपलवार को पिछले साल 30 नवंबर 2021 को तीन महीने के लिए सेवा विस्तार दिया था। जिसकी अवधि 28 फरवरी 2022 को खत्म हुई है। इसके बाद सरकार ने उन्हें एक बार फिर से इसी पद पर सेवा विस्तार दिया है। मोपलवार सेवानिवृत्त होने से पहले इसी पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने उनकी ठेके पर नियुक्ति करने का फैसला किया था। 
मोपलवार को ऐसे मिलता गया सेवा विस्तार 

 साल                      अवध

28 फरवरी 2018      एक साल (पहली बार)
28 फरवरी 2019      एक साल (दूसरी बार) 
28 फरवरी 2020      तीन महीने (तीसरी बार) 
28 मई 2020           एक साल (चौथी बार)
4 जून 2021            छह महीने  (पांचवीं बार)
30 नवंबर 2021       तीन महीने (छठवीं बार)  
28 फरवरी 2022      छह महीने (सातवीं बार) 
 

Tags:    

Similar News