हथियार सहित शिकारियों का गिरोह पकड़ाया

हथियार सहित शिकारियों का गिरोह पकड़ाया

Anita Peddulwar
Update: 2018-04-28 12:37 GMT
हथियार सहित शिकारियों का गिरोह पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, यवतमाल।  यवतमाल जिले की दिग्रस तहसील में  फारेस्ट रेंज में वन विभाग ने शनिवार तड़के छापा मारकर वन्यजीव शिकारियों  के  एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार  किया।  छापा मार कार्रवाई के दौरान हुई झड़प में 2 वनकर्मी घायल हो गए।  शिकारियों के पास से 2 जिंदा कारतूस, एक राइफल, 3 खाली कारतूस, 2 सत्तूर, 2 चाकू, 6 मोबाइल, 1 कार, 3 दुपहिया आदि जब्त किए गए हैं । पहली बार इतने बड़े पैमाने पर शिकारी हथियार के साथ जंगल में दबोचे गए हैं। 

वनविभाग के कर्मचारियों को शिकारियों ने किया हमला
वनविभाग को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि जंगल में शिकारियों का गिरोह शिकार करने के लिए पहुंचा है। वनविभाग का दस्ता जब  दिग्रस से 20  किलोमीटर दूर वडगांव के जंगल में पहुंचा तो निसार अजहर अली तव्वर, शेख हुसैन शेख मेहबूब व मोहम्मद सलीम हाजी अय्यूब तीनों सावली सदोबा निवासी व मोहम्मद फारूख पारेख, म. हनीस अ. रज्जाक व शेख वजीद शेख गुलाम तीनों कलगांव निवासी जंगल में शिकार करते पाए गए।

वडगांव के जंगल में शिकार के लिए घूम रहे थे आरोपी
वनपरिक्षेत्र अधिकारी आनंद धोत्रे के नेतृत्व में वनपाल व वनरक्षक का दस्ता वडगांव के जंगल में पहुंचा। शिकारियों को ढूंढते समय तीन बार फायरिंग की आवाज सुनाई गई। इसके बाद इन शिकारियों को पकड़ा गया। इस समय वनकर्मी तथा क्षेत्र सहायक गुलशन खां रहीम खां पठान के सीने में एक शिकारी ने सत्तूर से हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए  वनरक्षक अश्विन मुजमुले दोनों घायल हो गए।  इस दौरान मौका पाकर एक आरोपी फरार हो गया। उनकी कार एम एच 29- एस सी 1888 और 3 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुसद के सहायक वनसंरक्षक प्राणी व वन्यजीव भगवान पायधन दिग्रस कार्यालय पहुंचे। अपराध दर्ज किया गया है।  कार्रवाई में प्रकाश जाधव, अनिल सोनवने, वनपाल मौफिक अहमद, संतोष जाधव, वनरक्षक गौतम बरडे, संतोष बदुकले, अनिल इंगोले, अय्यूब पठान, अनिल राठोड, आमीर पठाण व वनमजदूरों ने हिस्सा लिया। 

Similar News