संघ कार्यालय जाते समय पांढुर्ना में रुकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

छिंदवाड़ा संघ कार्यालय जाते समय पांढुर्ना में रुकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

Safal Upadhyay
Update: 2022-10-01 08:08 GMT
संघ कार्यालय जाते समय पांढुर्ना में रुकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। नागपुर स्थित संघ कार्यालय जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कुछ समय के लिए पांढुर्णा विश्राम गृह में रुकी। इस दौरान शहर के कई भाजपाई नेताओं कार्यकर्ताओं और निर्वाचित पार्षदों ने उनका स्वागत किया। हम फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वागत करते हुए कामठीकला जलाशय निर्माण और पांढुर्णा को जिला बनाओ की मांग रखी।  पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि यह मेरी जानकारी में है। मैं माननीय मुख्यमंत्री शिवराज जी को आप लोगों की भावनाओं से अवगत करा  दूंगी। इस दौरान पूर्व विधायक मारोतराव खवसे पूर्व नगर अध्यक्ष मीनाक्षी खुरसंगे, नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु लेंडे, नवनिर्वाचित पार्षद यादवराव डोबले सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News