पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने शुरु की संकल्प यात्रा, एक लाख उत्तरभारतीय परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने शुरु की संकल्प यात्रा, एक लाख उत्तरभारतीय परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

Tejinder Singh
Update: 2021-01-28 16:44 GMT
पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने शुरु की संकल्प यात्रा, एक लाख उत्तरभारतीय परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर भारतीयों के कद्दावर नेता एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। गुरुवार को पूर्व मंत्री रमेश दुबे से मुलाकात के साथ शुरू हुई कृपाशंकर की यह यात्रा एक लाख उत्तर भारतीयों के घरों तक जाने वाली है। पूर्व मंत्री रमेश दुबे ने 501 रुपये का सगुन देकर कृपाशंकर को संकल्प यात्रा की शुभकामना दी। सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र में बसे लाखों उत्तर भारतीयों के स्वाभिमान व अधिकार को जगाने के लिए वे संकल्प यात्रा पर निकले हैं। गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव के समय कृपाशंकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल वे किसी दल में शामिल नहीं हुए हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। सिंह अक्सर भाजपा के मंच पर दिखाई देते हैं। पिछले दिनों वे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक कार्यक्रम में दिखाई दिए थे। समझा जा रहा है कि वे कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। फिलहाल सिंह ने अपने पत्ते वहीं खोले हैं। 


 

Tags:    

Similar News