पूर्व विधायक वसंत थोरात का निधन

पूर्व विधायक वसंत थोरात का निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-30 14:43 GMT
पूर्व विधायक वसंत थोरात का निधन

डिजिटल डेस्क, पुणे। पूर्व विधायक और पुणे की अखिल मंडई गणपति मंडल के मार्गदर्शक वसंत विठोबा थोरात (77) का अल्प बीमारी से निधन हो गया। गुरुवार की तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली । उनके पीछे पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्री, बहू, दामाद और नाती- पोतों से भरा परिवार रह गया है।

कांग्रेस की पुणे शहर इकाई के अध्यक्ष रह चुके वसंत थोरात 1974 से 1975 के बीच पुणे के महापौर थे। 1977 में उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा। 1991 में वे पहली बार विधायक चुने गए। 1974 में पहली महापौर ट्रॉफी कबड्डी प्रतियोगिता उनकी पहल में आयोजित की गई। महाराष्ट्र में झुनका भाकर की संकल्पना लाने में भी उन्होंने अगुवाई की थी।

युद्ध और आपातकाल के दौरान राहत कार्य में आगे रहने वाले थोरात अखिल मंडई मंडल के मार्गदर्शक थे। शिवाजी मराठा सोसाइटी के मानद सचिव, अखिल भारतीय मराठा शिक्षण परिषद के कोषाध्यक्ष, सद्गुरु शंकर महाराज ट्रस्ट के विश्वस्त और बादामी हौद संघ के वे अध्यक्ष भी थे।

Similar News