नाशिक के पूर्व विधायक बालासाहब सानप की फडणवीस की मौजूदगी में घर वापसी

नाशिक के पूर्व विधायक बालासाहब सानप की फडणवीस की मौजूदगी में घर वापसी

Tejinder Singh
Update: 2020-12-20 14:18 GMT
नाशिक के पूर्व विधायक बालासाहब सानप की फडणवीस की मौजूदगी में घर वापसी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नाशिक के पूर्व विधायक तथा शिवसेना नेता बालासाहब सानप की घर वापसी तय हो गई है। सानप सोमवार को दोबारा भाजपा में प्रवेश करेंगे। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। सानप शिवसेना से नाराज चल रहे थे। इसलिए उन्होंने भाजपा में दोबारा शामिल होने का फैसला किया है। इससे पहले साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सानप का टिकट काट दिया था। इससे नाराज सानप ने राकांपा में प्रवेश कर नाशिक पूर्व सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

जिसके बाद उन्होंने राकांपा को छोड़कर शिवसेना में प्रवेश किया। लेकिन साल भर में शिवसेना की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई। इससे सानप नाराज चल रहे थे। सूत्रों के अनुसार सानप को मनाने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कोशिश की थी लेकिन उन्होंने आखिरकार भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। इससे पहले भाजपा ने सानप के नेतृत्व में साल 2017 का नाशिक मनपा चुनाव चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा नाशिक मनपा की सत्ता पर काबिज हुई थी। लेकिन बाद में सानव के भाजपा नेतृत्व से रिश्ते बिगड़ गए थे। 

 

Tags:    

Similar News