मुंबई के काॅन्ट्रैक्टर को झांसा देकर ठगा, गैंगस्टर संतोष आंबेकर के खिलाफ एक और प्रकरण दर्ज

मुंबई के काॅन्ट्रैक्टर को झांसा देकर ठगा, गैंगस्टर संतोष आंबेकर के खिलाफ एक और प्रकरण दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2019-11-16 09:34 GMT
मुंबई के काॅन्ट्रैक्टर को झांसा देकर ठगा, गैंगस्टर संतोष आंबेकर के खिलाफ एक और प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  गैंगस्टर संतोष आंबेकर और उसके साथियों के खिलाफ एक और प्रकरण शुक्रवार को लकड़गंज थाने में दर्ज हुआ। इस प्रकरण में आंबेकर ने मुंबई के काॅन्ट्रैक्टर को कम कीमत में सोना देकर लाखों रुपए से ठगने का मामला सामने आया है। उधर पीसीआर की अवधि खत्म होने के बाद संतोष आंबेकर और उसके एक साथी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया,  जहां से दोनों को 10 दिन की रिमांड में भेज दिया गया है। प्रकरण में और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना है। 

मामले में आरोपी गैंगस्टर संतोष शशिकांत आंबेकर और उसके साथी शामिल हैं। पीड़ित श्यामराव मानकुमरे, नई मुंबई निवासी हैं। श्यामराव पेशे से लेबर काॅन्ट्रैक्टर हैं। कुछ माह पहले  संतोष के साथियों की मुंबई में श्यामराव से मुलाकात हुई थी। उस समय श्यामराव को संतोष के साथियों ने बताया था कि, करीब पांच छह करोड़ रुपए का सोना है, जो केवल एक करोड़ रुपए में मिल सकता है। इसी सिलसिले में श्यामराव संतोष नागपुर  आया था। यहां दो दिन रुका। पांच-छह करोड़ रुपए  का सौदा एक करोड़ में होने से श्यामराव भी लालच में आ गया था। उसने संतोष को एक करोड़ रुपए दिए। एक करोड़ रुपए लेने के बाद संतोष ने दो दिन में सोना देने की बात कही, लेकिन दो दिन के बाद भी श्यामराव को सोना नहीं मिला तो उसने अपने एक करोड़ रुपए संतोष और उसके साथियों को वापस मांगे तो उन्होंने श्यामराव को बंधक बना लिया था।

साथ ही कहा कि, यदि  सकुशल वापस मुंबई जाना है तो फिरौती के रूप में 25 लाख रुपए देने होंगे। अन्यथा कार से कुचलकर मार दिया जाएगा। श्यामराव किसी तरह  संतोष और उसके साथियों के हाथ-पैर जोड़कर इनके चंगुल से मुक्त हुआ और मुंबई चला गया। इस बीच संतोष और उसके साथियों के पुलिस के शिकंजे में फंसने की भनक लगने पर श्यामराव नागपुर आया और अपने साथ हुई घटना की जानकारी  पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद संतोष और उसके साथियों के खिलाफ लकड़गंज थाने में विविध धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराया। इस मामले में भी संतोष के वही साथी लिप्त हैं, जिन्होंने गुजरात के व्यापारी जिगर पटेल के साथ धोखाधड़ी की है। 

उधर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार संतोष की रिमांड की अवधि शुक्रवार को खत्म होने और उक्त ताजा प्रकरण उजागर होने पर पुलिस ने संतोष के साथ-साथ उसके साथी अरविंद को भी प्रोडक्शन वारंट के आधार पर जेल से िगरफ्तार िकया। इसके बाद दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर सोनेगांव थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 25 नवंबर तक रिमांड में लिया है। इसके बाद श्यामराव के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में भी गिरफ्तार कर रिमांड लेने की संभावना जताई जा रही है। 

Tags:    

Similar News