लिफ्ट देने के बहाने पुणे में विदेशी महिला के साथ गैंग रेप 

लिफ्ट देने के बहाने पुणे में विदेशी महिला के साथ गैंग रेप 

Tejinder Singh
Update: 2019-12-24 16:41 GMT
लिफ्ट देने के बहाने पुणे में विदेशी महिला के साथ गैंग रेप 

डिजिटल डेस्क, पुणे। लिफ्ट देने के बहाने से दो अज्ञात लोगाें ने विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह वारदात मंगलवार तड़के एक बजे लोहगांव परिसर में सामने आई। पुलिस के मुताबिक घटना को लेकर विमानतल पुलिस थाने में 28 वर्षीय युवती ने शिकायत दी है, जिस अनुसार पुलिस ने दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। उक्त युवती मुल युगांडा देश की निवासी हैं। वह पुणे में बहन के साथ रहती हैं। वह टूरिस्ट विसा पर भारत आई हुई हैं। यहां कपड़ों का व्यवसाय करती हैं। सोमवार रात वह मुंढवा परिसर में एक होटल में खाना खाने के लिए गई हुई थीं। रात बारह बजे घर जाने के लिए वह कैब देख रही थीं। उस समय वहां से एक युवक दुपहिया से आया। उसने युवती को लिफ्ट देने के बहाने से दुपहिया पर बैठाकर ले गया। कुछ अंतर जाने के बाद युवक का मित्र रास्ते में मिला। दोनों युवती को जबरन दुपहिया पर बिठाकर सुनसान जगह ले गए और वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पहले युवती ने दोनों को मुख्य सड़क पर छोड़ने का अनुरोध किया था। दोनों उसे लेकर मुख्य सड़क छोड़ा। उस समय वहां कुछ लोग खड़े थे। उन्हें देख युवती जोर जोर से चिल्लाने लगी। तब दुपहिया सवार तीनों नीचे गिर गए। लोगों को आते देख युवक वहां से भाग गए। युवती ने लोगों को घटना के बारे में बताया। लोग उसे लेकर पुलिस थाने गए। पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज कराई। 
 

Tags:    

Similar News