गारिअबंद : सद्भावना दिवस पर दिलाई गई अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ

गारिअबंद : सद्भावना दिवस पर दिलाई गई अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-08-20 09:26 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, गारिअबंद। 20 अगस्त 2020 संयुक्त जिला कार्यालय सहित जिले के समस्त कार्यालयों में आज पूर्वान्ह 11 बजे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में पूर्वान्ह ठीक 11 बजे अधिकारियों-कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भेदभाव किये बिना भावनात्मक एकता और सद्भावना हेतु कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इसी तरह जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में कार्यलय प्रमुख अधिकारी द्वारा कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई गई।

Similar News