जर्मनी की टीम को पसंद आई नागपुर मेट्रो की थीम, विदेश में बनाएंगे ऐसा ही स्टेशन

जर्मनी की टीम को पसंद आई नागपुर मेट्रो की थीम, विदेश में बनाएंगे ऐसा ही स्टेशन

Anita Peddulwar
Update: 2018-05-05 08:58 GMT
जर्मनी की टीम को पसंद आई नागपुर मेट्रो की थीम, विदेश में बनाएंगे ऐसा ही स्टेशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर |  जर्मनी की 3 सदस्यीय टीम  को नागपुर मेट्रो स्टेशन व रूट की थीम इतनी पसंद आई कि, टीम ने इसे मॉडल स्टेशन के रूप में देखना शुरू कर किया और भविष्य में विदेश में भी नागपुर मेट्रो की थीम पर काम करने का मन बना लिया है। उल्लेखनीय है कि नागपुर शहर में लोकल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए मेट्रो का काम किया जा रहा है। शहर के बर्डी को मुख्य स्टेशन बनाते हुए कामठी रोड, प्रजापति नगर, खापरी व लोकमान्य नगर, इन 4 दिशाओं में मेट्रो का मार्ग बनाया जा रहा है। कहीं डबल डेकर, कहीं सिग्नल पुल से मेट्रो को दौड़ाने की जद्दोजहद की जा रही है।

इसमें साउथ एयरपोर्ट, खापरी व एयरपोर्ट, इन तीनों स्टेशनों का काम लगभग पूरा हो गया है। इन स्टेशनों पर हाईटेक सुविधाओं के साथ के सुसज्ज किया जा रहा है। इस काफी महंगे प्रोजेक्ट को जर्मनी की कंपनी फंडिंग कर रही है। यह एफडब्ल्यू टीम नागपुर मेट्रो प्रोजेक्ट को फंड उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर नागपुर में विजिट करती है। मेट्रो के विकास की नब्ज टटोलने के लिए कुछ माह के बाद शुक्रवार को यह टीम फिर नागपुर पहुंची थी।

टीम ने पहले सीताबर्डी से प्रजापति नगर की लाइन का जायजा लेने के बाद सेंट्रल एेवेन्यू का निरीक्षण किया। इसके अलावा बनने वाले अन्य स्टेशनों को भी देखा। महामेट्रो प्रोजेक्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर -बृजेश दीक्षित ने इस संदर्भ में कहा कि जर्मनी से आई टीम ने नागपुर मेट्रो को मॉडल स्टेशन के रूप में देखा है। इस टीम ने विदेश में नागपुर की तरह का मेट्रो प्रोजेक्ट साकार करने का मन  बनाया है। 

यात्रियों को इंटरनेशनल फील देने की कोशिश 
नागपुर मेट्रो में बैठने वाले यात्रियों को इंटरनेशनल फील कराने की सोच सामने रख हाईटेक सुविधा दी जा रही है।  शहर में बनने वाले सभी स्टेशन अलग-अलग थीम पर बनाए जाएंगे। साथ ही ट्रेन भी चकाचक रखने की कोशिश शुरु है। 

 

Similar News