संजय राऊत से मेरे 25 लाख रुपए वापस दिलाओ, मोहित कंबोज की पुलिस कमिश्नर से गुहार

ट्वीट भी किया संजय राऊत से मेरे 25 लाख रुपए वापस दिलाओ, मोहित कंबोज की पुलिस कमिश्नर से गुहार

Tejinder Singh
Update: 2022-05-11 15:43 GMT
संजय राऊत से मेरे 25 लाख रुपए वापस दिलाओ, मोहित कंबोज की पुलिस कमिश्नर से गुहार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा नेता मोहित कंबोज भारतीय ने शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राऊत को कथित तौर पर दिए गए 25 लाख रुपए वापस दिलाने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से गुहार लगाई है। कंबोज ने बुधवार को ट्वीट किया कि किरीट का कमाल की बात करने वाले संजय राऊत मेरा पैसा कब वापस करोगे। आगे उन्होंने लिखा कि संजय राऊत ने मुझसे साल 2014 में रायल मराठे एंटरटेनमेंट के नाम से 25 लाख रुपए लिए थे। राऊत ने पैसे ब्याज के साथ लौटाने का वादा किया था। मेरा पैसा वापस करो। इसी ट्वीट में कंबोज ने मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे को टैग करते हुए लिखा कि मेरा पैसा दिलाने में मेरी मदद करें। कंबोज ने एक कागज भी ट्वीट किया है जिसमें रायल मराठा एंटरटेनमेंट 5 अगस्त 2014 को 15 लाख और 6 अगस्त 2014 को 10 लाख रुपए का धनादेश देने का जिक्र है।

मलिक पर लगे यूएपीए

मोहित कंबोज भारतीय ने मनी लांडरिंग के मामले में जेल में बंद नवाब मलिक पर निशाना साधते हुए आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने और अंडवर्ल्ड से संबंध रखने के आरोप में अवैध गतिविधि प्रतिबंधक कानून (यूएपीए) के तहत कार्रवाई की मांग की है। कंबोज का दावा है कि मलिक और उनके परिवार को लोगों के खिलाफ यूएपीए कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। एक और ट्वीट में कंबोज ने लिखा है कि यासीन मलिक और जेल में बंद महाविकास आघाडी सरकार के मंत्री नवाब मलिक के रिश्तों की जांच होनी चाहिए।        
 
 

Tags:    

Similar News