भाजपा के लिए गोडसे देशभक्त हैं तो महात्मा गांधी कौन ? नाना पटोले साधा निशाना

भाजपा के लिए गोडसे देशभक्त हैं तो महात्मा गांधी कौन ? नाना पटोले साधा निशाना

Anita Peddulwar
Update: 2019-08-30 10:13 GMT
भाजपा के लिए गोडसे देशभक्त हैं तो महात्मा गांधी कौन ? नाना पटोले साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। विपक्ष दल जादूटोना करने से भाजपा नेताओं की मौत हो रही है, ऐसा विवादित बयान भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में दिया। यह वही साध्वी है, जिन्होंने कभी नत्थूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। भाजपा के लिए यदि गोडसे देशभक्त है तो महात्मा गांधी उनकी नजर में क्या हैं ? हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। अभी-अभी उनकी प्रतिमा को हार चढ़ाकर आए हैं? क्या अब भाजपा सरकार हमें गांधीजी के अभिवादन के आरोप में गिरफ्तार कर लेगी ? यह सवाल कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद नाना पटोले ने उपस्थित किया।

चंद्रपुर के  गांधी चौक परिसर में आयोजित कांग्रेस की महापर्दाफाश सभा को वे संबोधित कर रहे थे। इस समय मंच पर सांसद बालू धानोकर व अन्य उपस्थित थे। सभा में नाना पटोले ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए अनेक आपत्तिजनक सवाल उठाए। भगतसिंह के खिलाफ केस लडऩे वाले आरएसएस के वकील सूर्यनारायण शर्मा से जुड़ी जानकारी को उजागर करने वाली पोस्ट डालने पर ओबीसी नेता बलिराज धोटे को तड़के उनके निवास स्थान से पुलिस ने जिस तरह से गिरफ्तार किया है, वह भाजपा के दमन का प्रतीक है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करने पर वे कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं।

प्रदेश के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के गिरनार चौक स्थित निर्माणाधीन बंगले का उल्लेख करते हुए पटोले ने कहा कि वर्ष 2014  में भाजपा ने सभी गरीबों को 2019  तक आवास देना का वादा किया था। परंतु अब भाजपा नेता अपने आवास तोड़कर बड़े आलीशान बंगले बना रहे हैं। क्या यह सभी बंगले प्रधानमंत्री आवास योजना के अधीन हैं? मुनगंटीवार की तरह ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के भी आवासों को तोड़कर आलीशान बंगलों का निर्माण जारी है। पौधारोपण की गड़बड़ी पर सवाल उठाने वाले कलाकार सयाजी शिंदे को घेरा गया। मुनगंटीवार मंत्री बनने के बाद अमिर कैसे हो गये ? इनका व्यवसाय ज्ञात नहीं है। उनके पास इतना धन कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। इन्हें अपने कार्यक्रमों के प्रचार के लिए  आमिर खान पसंद हैं, परंतु जिले के मुस्लिमों के प्रति इनके मन में गुुस्सा है। 

नाना पटोले ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। वर्ष 2014  में मांस निर्यात में भारत 10 वें क्रमांक पर था, परंतु गोवंश कानून आने के बाद देश अब मांस निर्यात में पहले क्रमांक पर पहुंच गया है। मांस निर्यात के सारे व्यवसाय मुस्लिमों के नहीं है। संकट के समय किसान अपने पशुओं को बेचा करते थे। यह हक भी छीन लिया गया। महिला अत्याचार के मामले में महाराष्ट्र अव्वल राज्य बन चुका है। फडणवीस सरकार ने किसान आत्महत्या रोकने की बात कही थी। परंतु उनके कार्यकाल में 20  हजार से अधिक किसानों ने आत्महत्या की। इस मामले में भी महाराष्ट्र देश में अव्वल हो गया।    सांसद बालू धानोरकर ने भाजपा सरकार की अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। साथ ही ओबीसी नेता बलिराज धोटे के साथ किए गए द्वेष पूर्ण कार्रवाई के लिए भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। कार्यक्रम का संचालन नगरसेविका सुनीता लोढिया ने तथा आभार प्रदर्शन मलक शाकीर ने किया।
 
 

Tags:    

Similar News