वर्चुअल रैली में बोले गडकरी - वाजपेयी की विदेश नीति से बना दूसरे देशों अच्छा संबंध

वर्चुअल रैली में बोले गडकरी - वाजपेयी की विदेश नीति से बना दूसरे देशों अच्छा संबंध

Tejinder Singh
Update: 2020-06-10 15:11 GMT
वर्चुअल रैली में बोले गडकरी - वाजपेयी की विदेश नीति से बना दूसरे देशों अच्छा संबंध

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आधुनिकीकरण को स्वीकारने का आव्हान करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन व एमएसएमई मामलों के मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है कि भारत का मानव संसाधन हर देश में बेहतर काम कर रहा है। नई स्थिति में उन्होंने निर्यात बढ़ाने व आयात घटाने की नीति पर काम करने का आव्हान किया। अंतरराष्ट्रीय मामले में उन्होंने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी की विदेश नीति से हमारे देश का संबंध दूसरे देशों से अच्छा बना है। हमने कभी किसी की भूमि पर अतिक्रमण की नीति नहीं अपनाई है। पहले माओवादी व आतंकवादी का तुष्टिकरण होता रहा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन विचारों को समाप्त किया जा रहा है। बुधवार को गडकरी मध्यप्रदेश महासंवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। 

नागपुर में अपने आवास से उन्होंने रैली को संबोधित किया। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटैल, मध्यप्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उपस्थित थे। रैली में भोपाल से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली से केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गनसिंह कुलस्ते भी शामिल थे। गडकरी ने केंद्र सरकार की नीति व कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों को केंद्र में रखकर अब जो विकास कार्य हो रहा है, वह पहले नहीं हो रहा था। जवाहरलाल नेहरु की विकास नीति पर रशियन नीति का प्रभाव था। सारे काम सरकारी उपक्रम से होते थे। कांग्रेस की आर्थिक नीति से देश में विकास नहीं हुआ। गडकरी ने यह भी कहा कि फिलहाल कोरोना व आर्थिक संकट से देश संघर्ष कर रहा है। दोनों संकट से जीतेंगे। नई आर्थिक व्यवस्था में गांव में रोजगार उपलब्ध होगा।

चंबल में महामार्ग निर्माण जल्द

गडकरी ने कहा कि चंबल क्षेत्र में महामार्ग निर्माण की मांग की जाती रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से कहा कि वे महामार्ग के लिए सरकारी जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया 3 माह में पूरी कराएं। जल्द ही वहां महामार्ग का निर्माण होगा। 

Tags:    

Similar News