उपकार कर भुला देना चाहिए , कृतज्ञता जीवन का अंग बनें - लालनजी महाराज

उपकार कर भुला देना चाहिए , कृतज्ञता जीवन का अंग बनें - लालनजी महाराज

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-13 05:23 GMT
उपकार कर भुला देना चाहिए , कृतज्ञता जीवन का अंग बनें - लालनजी महाराज

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। आपने किसी पर उपकार किया है और उसने बदले में आप का अपकार किया है, तो उसे भुला देना चाहिए। कृतज्ञता हमारे जीवन का अंग होना चाहिए। साथ ही ईमानदारी से परिवार का पालन-पोषण करना भी श्री राम की सेवा ही है। यह उद्गार प्रेमधन लालनजी महाराज ने श्री राधाकृपा परिवार व लोया परिवार की ओर से आयोजित श्री रामकथा में व्यक्त किए। श्रीराम कथा का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई सभागृह, लक्ष्मीनगर में किया गया। व्यासपीठ का पूजन यजमान लोया परिवार, सरसंघचालक मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अजय संचेती,  क्षितिज गुप्ता, कृष्णा खोपड़े, ताराचंद गोयल ने किया।  इस अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया. जिसका लाभ भक्तों ने लिया। 

चलो राम मंदिर रामटेक संकल्प पूर्ण विजयी रैली 

जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोष के साथ वीर बजरंगी सेवा संस्थान की ओर से "चलो राम मंदिर रामटेक संकल्प पूर्ण विजयी रैली"  निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रैली का मार्ग में जगह-जगह आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण के साथ स्वागत किया गया। 

रैली का शुभारंभ राम दरबार का पूजन कर विधायक कृष्णा खोपडे, विकास कुंभारे, मोहन मते, राजेश झाडे, प्रिंसभाई मरवा, प्रमोद पेंडके, प्रवीण दटके, गिरीश व्यास, निशांत गांधी, पुनित पोद्दार, सचिन करारे, ओंकारेश्वर गुरव ने किया। रैली के आरंभ में वक्ताओं ने कहा कि वीर बजरंगी सेवा संस्थान की ओर से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर पिछले छह साल से चलो रामटेक रैली निकाली जाती रही है। 450 वर्षों के संघर्ष को मशाल बनाए हर साल रामटेक गढ़मंदिर में जाकर मंदिर निर्माण के प्रण को दोहराते थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रामलला के पक्ष में आए निर्णय से अयोध्या में रामलला का जन्म और जन्मस्थान में मंदिर का रास्ता प्रशस्त हुआ। इस खुशी में इस वर्ष चलो राम मंदिर रामटेक संकल्प पूर्ण विजय यात्रा का आयोजन किया गया। 

रामटेक गढ़ मंदिर प्रांगण में हजारों रामटेक वासियों ने रैली का स्वागत किया।  जयकारों के साथ संकल्प पूर्ण करने पर प्रभु रामलला की पूजा-अर्चना की गई। प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक आशीष जैस्वाल का सहयोग मिला।  इस अवसर पर रैली के संयोजक अनिल समुंद्रे, श्रीकांत आगलावे, प्रदीप बंसल, वीर बजरंगी सेवा संस्थान के अध्यक्ष महेश झाडे, नीलेश टेकाडे, प्रताप खंडाईत, सुधीर अभ्यंकर, विनय ठेंगडी, किशोर चोपडा, पंकज शहा, यश जैन, उमेश पडधान, अरविंद कावडे, नितीन सिमले, सागर तोमर, अनूप सालवे, आशीश मल्लेवार, भरत भुंजे, गंगा नेताम, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित थे। व्यवस्था प्रमुख अरविंद कावडे थे। आभार प्रदर्शन नीलेश टेकाड़े ने किया। सफलतार्थ कामठी प्रमुख चेतन खडसे, वर्धराज पिल्ले, भरत हाटे,   रामटेक प्रमुख अतुल हजारे, उमरेड प्रमुख सुजय कुरटकर, प्रवीण कुनघटकर, मोहन पटेल आदि ने प्रयास किया। 

Tags:    

Similar News