लोहे की रॉड समझकर हैन्ड ग्रेनेड से कर रहा था धान की कुटाई, फूटने ही किसान की मौत,अन्य दो भाई घायल

लोहे की रॉड समझकर हैन्ड ग्रेनेड से कर रहा था धान की कुटाई, फूटने ही किसान की मौत,अन्य दो भाई घायल

Anita Peddulwar
Update: 2019-11-26 08:15 GMT
लोहे की रॉड समझकर हैन्ड ग्रेनेड से कर रहा था धान की कुटाई, फूटने ही किसान की मौत,अन्य दो भाई घायल

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली।  प्रेशर बम (हैन्ड ग्रेनेड) को लोहे की रॉड समझकर उससे धान को कूटने का प्रयास कर रहे एक   युवा किसान को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं घटना के समय खेत में मौजूद युवा किसान के दो भाई भी विस्फोट के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये।  तहसील के कांदोली (बुर्गी) के खेत परिसर में हुई इस घटना में मृत किसान का नाम तुला रानू मडावी (25) है।  घायलों में प्रकाश रानू मडावी और रमेश करपा मडावी शामिल हैं। दोनों को एटापल्ली में प्राथमिक उपचार के बाद गड़चिरोली जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  

जानकारी के अनुसार,2014  में कांदोली (बुर्गी) गांव के खेत परिसर में पुलिस व नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई थी।  मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया था लेकिन घटनास्थल से किसी प्रकार के हथियार या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं की गयी। इसी दौरान मृतक किसान के पिता रानू मडावी को अपने परिसर में एक प्रेशर बम (हैन्ड ग्रेनेड) मिला। मात्र उन्हें यह नहीं पता था कि, वह बम हैं। उन्होंने उसे एक लोहे की रॉड समझकर अपने खेत परिसर में बनी झोपड़ी में रख दिया।

घटना के बाद उन्होंने इस रॉड को कभी हाथ नहीं लगाया लेकिन सुबह  जब तुला, प्रकाश और रमेश अपने खेत गये और मुर्गियों को चारा देने के लिए उन्होंने धान को कूटने के लिए पास ही रखे बम को लोहे की रॉड समझकर उससे कुटाई करने लगे तभी  अचानक विस्फोट हो गया। इस प्रेशर बम का विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि, तुला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। वहीं दोनों भाई प्रकाश और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिलते ही समीपस्थ बुर्गी पुलिस मदद केंद्र के अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और मृत किसान तुला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटापल्ली के ग्रामीण अस्पताल में रवाना किया। घायल दोनों भाइयों को प्राथमिक उपचार के बाद गड़चिरोली के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। दोनों की हालत बेहद नाजुक बताई जाती है।

 

Tags:    

Similar News