तेज हो रही है गर्मी : दो दिन में 5.6 डिग्री तापमान बढ़ा

तेज हो रही है गर्मी : दो दिन में 5.6 डिग्री तापमान बढ़ा

Tejinder Singh
Update: 2021-04-18 11:24 GMT
तेज हो रही है गर्मी : दो दिन में 5.6 डिग्री तापमान बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार दोपहर तीखी धूप महसूस हो रही थी। पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में 5.6 डिग्री की वृद्धि हुई है। इससे गर्मी बढ़ गई है। अगले चार दिन तक तेज धूप परेशान करेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही है। अगले चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। आसमान में कुछ समय के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन सूरज की तपन जारी रहेगी। गर्मी से फिलहाल निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ रहा है। अब दिन व रात दोनों समय गर्मी लग रही है।
 

Tags:    

Similar News