जघन्य हत्याकांड... हत्या कर पांढुर्ना में लाकर जलाने का प्रयास, अधजला शव मिला

- महाराष्ट्र के वरूड का रहने वाला है मृतक जघन्य हत्याकांड... हत्या कर पांढुर्ना में लाकर जलाने का प्रयास, अधजला शव मिला

Abhishek soni
Update: 2022-01-19 17:12 GMT

डिजिटल डेस्क पांढुर्ना/छिंदवाड़ा। पांढुर्ना के ग्राम ढोलनखापा से लगी एक पुलिया के नीचे बुधवार सुबह एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक की हत्या कर यहां लाकर उसे जलाने का प्रयास किया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।  
पुलिस ने बताया कि बुधवार को ग्राम ढोलनखापा के समीप पुलिया के नीचे अधजली हालत में महाराष्ट्र के वरूड निवासी 40 वर्षीय आनंद पिता शंकरराव ठाकरे का शव मिला। मृतक के सिर व शरीर पर चोट के निशान मिले है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या कर शव ढोलनखापा लाकर छिपाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
15 जनवरी से लापता था आनंद-
परिजनों के मुताबिक आनंद मूलत: महाराष्ट्र के भारङ्क्षसगी नरखेड़ का रहने वाला था। वह पिछले कुछ वर्षों से वरूड में रह रहा था। आनंद बीती 15 जनवरी से घर से लापता था। उसकी बाइक भी अभी नहीं मिली है। बुधवार को उसका शव पांढुर्ना के ग्राम ढोलनखापा में मिला।
क्या कहते हैं अधिकारी-
हत्या के बाद ढोलनखापा लाकर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया है। आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए टीम प्रयास कर रही है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- विवेक अग्रवाल, एसपी

Tags:    

Similar News